FeaturedUttarakhand News
फर्जी पुलिस वाला गिरफ्तार, पुलिस के नाम पर ठेली फड वालों से वसूल रहा पैसे, कॉन्स्टेबल का फर्जी आई कार्ड भी बरामद


यह फर्जी है मैं एक गरीब व्यक्ति हूं मेरे पास घर घर चलाने का कोई भी साधन नहीं है इसलिए मैं पुलिस की वर्दी पहन कर पुलिस का रोब दिखाकर चलते फिरते ठेली किराए के वाहनों से चेकिंग आदि के नाम पर पैसे वसूल कर अपना खर्चा चलाता हूं।
उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर इसके द्वारा अपना नाम मुकेश कुकरेती पुत्र विशाल मणि कुकरेती निवासी194 शास्त्री नगर सीमद्वार थाना वसंत विहार जनपद देहरादून उम्र 34 वर्ष मूल पता राम नगर शिव कॉलोनी थाना रायपुर जनपद देहरादून बताया। उक्त व्यक्ति के कब्जे से उत्तराखंड पुलिस का एक पहचान पत्र, एक विजिटिंग कार्ड, एक वॉकी टॉकी प्राइवेट, एक पिस्टल हॉलस्टर, कुल 3400 रुपए एवं उत्तराखंड पुलिस की सिपाही की वर्दी जैकेट पेंट बेल्ट जिसमें उत्तराखंड पुलिस के बैच लगे हुए बरामद हुए। वसंत विहार पुलिस के द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उक्त प्रकरण में उचित वैधानिक कानूनी कार्रवाई कर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 69/2022 धारा 170,171,419,420,468,471 आईपीसी दिनांक 14/03/2022 अभियोग पंजीकृत किया गया।