रिपोर्ट: इलम सिंह चौहान / विकासनगर / 29 जून 2025
ऑफिसर क्लब, ओएनजीसी देहरादून में खत समाल्टा कर्मचारी मंडल की आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें आनंद सिंह रावत को अध्यक्ष और बिरेंद्र सिंह तोमर को सचिव चुना गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि खत समाल्टा के कर्मचारी मंडल ने विगत वर्षों में सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। विशेष रूप से चालदा महाराज समाल्टा में भंडारे व देव कार्यक्रमों में जिस समर्पण और एकजुटता का परिचय दिया गया, वह अन्य क्षेत्रों के लिए मिसाल है। संगठन के माध्यम से आपसी सहयोग और सामंजस्य को निरंतर बनाए रखने पर बल दिया गया।
गठित कार्यकारिणी इस प्रकार है:
संरक्षक मंडल: अर्जुन सिंह तोमर, के. एस. चौहान, प्रीतम सिंह तोमर
अध्यक्ष: आनंद सिंह रावत
उपाध्यक्ष: खुशीराम जोशी
सचिव: बिरेंद्र सिंह तोमर
सहसचिव: प्रीतम सिंह चौहान
कोषाध्यक्ष: प्रताप सिंह तोमर
प्रचार सचिव: सुभाष जोशी, अरविंद तोमर
सांस्कृतिक सचिव: देवेंद्र सिंह तोमर, बीरेंद्र सिंह चौहान
लेखा परीक्षक: सुनील जोशी, अशोक चौहान
ग्राम प्रतिनिधि सदस्य:
समाल्टा-ददौली: महेंद्र सिंह तोमर, मनोज कोहली
झुसौं-भाकरो: प्रताप सिंह तोमर
बमराड़: अमित सिंह
पाटा: अभिषेक चौहान
ईछला: अत्तर सिंह चौहान
फटेऊ: नरेश चौहान
थैत्योऊ: चंचल चौहान
डामटा: प्रीतम सिंह तोमर