बाईपास रोड पर कूड़ा डंपिग जोन से दुर्गध उठ रही ने बीमारी का खतरा बढा।
मसूरी। एनएच 707ए टिहरी बाईपास पर नगर पालिका के कूड़ा डंपिग जोन में कूड़ा न उठाये जाने व लगातार हो रही बारिश के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है तथा हर समय बीमारी का खतरा बना है। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष व पालिका सभासद गीता कुमाई ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया व पालिका प्रशासन से तत्काल कूड़ा उठाने व दवा छिडकने की मांग की।
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा कि लगातार इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों की लगातार शिकायत आ रही है कि यहां पर रहना दूभर हो गया है व लोग बीमार हो रहे है। उन्होंने कहा कि एक ओर स्वच्छता की बात करती है व घर घर से कूडा उठाने की बात की जाती है लेकिन लोगों के घर से कूड़ा उठाकर दूसरों के घर के सामने जमा करने का तरीका गलत है। बताया गया कि यहां से दो सप्ताह से कूड़ा नहीं उठाया गया, जबकि विभाग का कहना है कि कांवड़ यात्रा के चलते बड़े वाहन नहीं जा पा रहे हैं जिस कारण कूडे का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में पालिका अधिशासी अधिकारी राजवीर चौहान से अनुरोध है कि कार्य धरातल पर होना चाहिए किसी के जीवन से खेलना अच्छी बात नहीं है। इस मौके पर स्थानीय निवासी अमित पंवार का कहना है कि उन्होंने कई बार पालिका को पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि विगत समय में स्थानीय लोगों ने कूड़े के विरोध में धरना प्रदर्शन भी किया था तब नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने कहा था कि यह कूड़ा डंपिग जोेन नहीं रहेगा केवल कलेक्टिंग जोन रहेगा। लेकिन इसके बाद भी पालिका ने कोई कार्रवाई नहीं की।