FeaturedUttarakhand News

भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान में प्रभारी ने बूथ मजबूत करने के टिप्स दिए।

भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान में प्रभारी ने बूथ मजबूत करने के टिप्स दिए।

मसूरी। बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भाजपा प्रभारी रमेश चौहान ने कार्यकर्ताओं को संगठन कि मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए व कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करें व जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों व विकास कार्याे से अवगत करायें व संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की भावनाओं व जनता की भावनाओं का सम्मान करें।


मसूरी। जौनपुर विकासखंड में आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान में कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए भाजपा के बूथ प्रभारी रमेश चौहान ने कार्यशाला में मौजूद कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती व कार्यक्रमों की रूप रेखा की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन के किसी भी कार्य को कोई भी कार्यकर्ता बोझ ना समझे, बल्कि कर्तव्य समझ कर काम करें। उन्होंने बूथ लेवल को मजबूत करने से लेकर केंद्र व राज्य सरकार की जनोपयोगी योजनाओं को आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने पर खासा जोर दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष टिहरी राजेश नौटियाल ने भाजपा को मजबूत करने व कार्यकर्ताओं में विजन 2024 संसदीय चुनाव में पार्टी को भारी मतों से जीत हासिल करने का आहवान किया। कार्यक्रम में धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार व जिला सहकारी समिति के अध्यक्ष सुभाष रमोला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा वह संगठन है जो कार्यकर्ताओं की बदौलत आज हर क्षेत्र में प्रथम पायदान पर है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की विश्व में लोक प्रियता के चलते विपक्ष इतना बौखला गया कि वे अब सुध बुध ही खो चुके है तथा अनर्गल बयान बाजी करते आ रहे है। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेंद्र जुयाल, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गोबिंद रावत, ब्लाक प्रमुख सीता रावत, थत्यूड भाजपा मंडल के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत, नैनबाग के मंडल अध्यक्ष करण कंडारी, थौलधार मंडल के अध्यक्ष रामचंद्र खंडूरी, सकलाना के जयसिंह सजवान, महामंत्री सुनील थपलियाल, जयपाल कैरवांन, बिजेंद्र पंवार, चंद्र सिंह रावत पूर्व प्रमुख कौर सिंह पंवार, उजैन सिंह रावत, सोबत रावत, कमल सिंह रावत, मीरा सकलानी, बिनीता चौहान, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कोहली, सहित विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button