FeaturedUttarakhand News

इनरव्हील क्लब ने दो लड़कियों को शादी का सामान उपलब्ध करवाया।

इनरव्हील क्लब ने दो लड़कियों को शादी का सामान उपलब्ध करवाया।

मसूरी। इनर व्हील क्लब मसूरी ने दो गरीब लड़कियों की शादी का सामान एक सादे कार्यक्रम में उपलब्ध कराया। इस मौके पर इनरव्हील क्लब की पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी ने कहा कि इनरव्हील क्लब का यह सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है जिसमें हर साल बड़ी संख्या में गरीब लड़कियों की शादी में मदद की जाती है।


कुलड़ी स्थित एक होटल के प्रांगण में इनरव्हील क्लब द्वारा आयोजित सादे कार्यक्रम में दो लड़कियों को शादी का सामान उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर इनरव्हील क्लब की पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी ने बताया कि इनरव्हील क्लब का यह सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है जिसके तहत जिन जरूरतमंद गरीब लड़कियों की शादी में मदद की मांग की जाती है उनका पूरा सहयोग किया जाता है और जो भी सामान उपलब्ध कराया जाता है वह क्लब की सदस्य अपने अपने स्तर पर सामान देती हैं। उन्होंने कहा कि इस बार दो लड़कियों को सादी में मदद की जा रही है। जिसमें एक लड़की की शादी गांव में होनी है उन्हें 25हजार नकद सहित बर्तन व कपड़ेे, शाल, कंबल, आदि दिए गये व एक लड़की की शादी यहीं पर है तो उन्हें शादी के लिए राशन जिसमें आटा चावल, दालें, चीनी, मसाले, तेल आदि सहित बर्तन डिनर सेट, सजावटी सामान, श्रृगार का सामान, कड़े 11 साड़िंया, शूट, अन्य कपड़े आर्टिफिशल ज्वैलरी, संदूक, बैडशीट, आदि के साथ ही लड़के के लिए पैट कमीज का कपडा आदि दिया गया वहीं उन्हें पंाच हजार एक सौ रूपये का शगुन भी दिया गया। इस मौके पर इरनव्हील अध्यक्ष रश्मि कर्णवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया व कहा कि क्लब लगातार सेवा के कार्य करता रहा है जिसमें शादी में मदद करना विशेष प्रोजेक्ट है। इस मौके पर मनीषी संघल, जैजैवंती कर्णवाल, शशि मित्तल, रीता जैन, रीना माथुर, प्रभा अग्रवाल, अनीता जैन, अंजलि मित्तल, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button