FeaturedUttarakhand News

आईटीबी के जवानों ने कराते का प्रदर्शन कर दर्शकों को अभीभूत किया।

आईटीबी के जवानों ने कराते का प्रदर्शन कर दर्शकों को अभीभूत किया।

मसूरी। आईटीबीपी अकादमी की ओर से मालरोड पर कराते का रोमांचक प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जवानों ने एक से बढ़कर दांतो तले उंगली दबाने वाले करतबों का प्रदर्शन कर सभी को हैरत मंे डाल दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पर्यटकों ने भी आनंद लिया।
आईटीबीपी अकादमी की ओर से मालरोड गढ़वाल टैरेस पर कराते का प्रदर्शन किया गया।

कराते प्रतियोगिता का उदघाटन एसडीम मसूरी एवं उत्तराख्ंाड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी ने किया। इस मौके अकादमी के जवानों ने एसआई सुशील नेगी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। जिसमें सजई, एडवांस कांबीनेशन, बेसिक ब्रेकिंग, प्लेक्स ब्रेकिंग थू्र फायर रिंग, निहोन याकसूकू कुमिते, सीरिज ऑफ प्लेंक्स, काता सेईपाई विद एप्लीकेशन, डिफेंस अगेन्सट मल्टिपल वैपन, हाई राइजिंग प्लेक्सब्रेकिंग, काता संचिन एवं आइरन बैंड एक्सरसाईज का रोमांच भरा प्रदर्शन किया। वहीं मोनड नॉक, डिफेंस अगेंस्ट नाइफ, फ्री फाईट, सेल्फ डिफेंस यूएसी टेकनिक, एडवांस ब्रेकिंग जिसमें ग्लास, आइस, व मार्बल ब्रेकिंग, मार्बल ब्रेकिंग विद हेंबर स्ट्राइक, स्टोन ब्रेकिंग आन नेल बोर्ड ऑन स्टोमक, टयूब लाइट ब्रेकिंग विद मोटर बाईक आदि का दांतो तले उंगली दबाने वाले साहसिक प्रदर्शन किए। एसआई सुशील नेगी ने बताया कि यह प्रदर्शन आम जनता को सेल्फ डिफेंस के तहत किया गया जिसमें विभिन्न तकनीकों से जवानों ने इसका प्रदर्शन किया। जिसमें एएसआई जुगल किशोर, आनंद सिंह हरीश, विनोद, जगदीश आदि जवानों ने प्रदर्शन किया। बल के जवानों का शौर्य देखकर दर्शकों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाये। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसडीएम शैलेंद्र नेगी ने कहा कि आईटीबीपी हर एक्टिविटी में बड़े ही सुंदर ढंग से प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में कराते का प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button