FeaturedUttarakhand News
लखवाड़ बांध प्रभावितों ने विभिन्न मांगों को लेकर रोका निर्माण कार्य


ग्रामीणों का आरोप है कि उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) लगातार प्रभावितों के हितों की अनदेखी कर रहा है, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शनिवार शाम को ग्रामीणों ने यूजेवीएनएल को अल्टीमेटम देते हुए परियोजना का कार्य रुकवा दिया और चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।