FeaturedUttarakhand News

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति पर्व

इलम सिंह चौहान

विकासनगर।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाबूगढ़, विकासनगर में मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट, वरिष्ठ आचार्य छत्रपाल सिंह एवं अन्य भैया-बहनों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।


इस अवसर पर विद्यालय के भैया दीक्षांत तथा बहनें दिशा, सोनाक्षी सहित अन्य विद्यार्थियों ने मकर संक्रांति पर्व के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य छत्रपाल सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति भारत के प्रमुख पर्वों में से एक है,

जिसे देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि पौष मास में जिस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है, उसी दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को कई स्थानों पर उत्तरायण भी कहा जाता है, क्योंकि 14 जनवरी के बाद सूर्य उत्तर दिशा की ओर अग्रसर होता है।
उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इस पर्व के महत्व को समझाते हुए बताया कि यह परिवर्तन पृथ्वी के अपने अक्ष पर झुकाव के कारण होता है, जिसके फलस्वरूप सूर्य की गति उत्तरायण होती है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अक्षरा गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार, आचार्यगण, विद्यार्थी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button