मोटर बांन्डिंग कम्पनी में लगी आग,आग लगने से नुकसान

रिपोर्टर मनोज कुमार
Dt 21।02।18
मोटर बॉन्डिंग कम्पनी में लगी आग।
सेक्टर-6 स्थित एक मोटरबाइ¨डग की कंपनी में वर्निश शॉप में मंगलवार की शाम को करीब चार बजे धमाके साथ जोर से आग लग गई। जिसमें किसी भी मजदूर के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने से काफी नुकसान हुआ बताया जा रहा है। आग बुझाने के लिए मौके पर चार अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची।
सेक्टर-6 स्थित प्लॉट संख्या-99 में पीआइसीएल इंडिया प्रॉ.लिमिटेड नामक कंपनी है। dt 21।02।18 को जिसमें मोटर बाइ¨डग का काम होता है। मंगलवार शाम करीब चार बजे कंपनी में धमाके साथ जोरदार आग लग गई। इस दौरान कंपनी में काम कर रहे कर्मचारी तो जान बचाकर कंपनी से बाहर आ गए, लेकिन कंपनी की वर्निश शॉप में देखते ही देखते भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इधर, आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की चार गाड़ियां एक के बाद एक करके मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया।
आग लगने के कारणों के बारे में अभी जांच चल रही है। आग में नुकसान कितना हुआ है, अभी तक कंपनी प्रबंधन ने इसकी जानकारी नहीं दी है। चार गाड़ियों को आग बुझाने में करीब एक घंटा लगा, आग पर काबू पा लिया गय है।




