FeaturedUttarakhand News

डाकपत्थर में बौद्धिक संपदा अधिकारों पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित

इलम सिंह चौहान

डाकपत्थर, 09 अप्रैल।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर में “वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी प्रगति में बौद्धिक संपदा अधिकार” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के बौद्धिक संपदा प्रकोष्ठ एवं रसायन विज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) गोविंद सिंह राजवार, कुलपति, स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय, देहरादून तथा मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. (डॉ.) बीना जोशी,

विभागाध्यक्ष, रसायन विज्ञान विभाग, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी.एस. नेगी का संरक्षण प्राप्त हुआ।
कार्यशाला के संयोजक डॉ. ए.एम. पैन्यूली एवं डॉ. रोहित वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए

कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी विकास के लिए बौद्धिक संपदा अधिकारों की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शोध, आविष्कार और मौलिक विचारों की सुरक्षा में इसकी अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।
तकनीकी सत्रों में विषय विशेषज्ञों ने बौद्धिक संपदा अधिकार, शोध संरक्षण एवं नवाचार के विधिक और व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान डॉ. दीपक भट्ट, डॉ. कमल कुमार बिष्ट और डॉ. आशीष रतूड़ी ने अपने विचार व्यक्त किए। सत्राध्यक्ष के रूप में डॉ. अरविंद कुमार अवस्थी एवं डॉ. रोशन लाल केष्टवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान एवं डॉ. आराधना भंडारी ने किया। इस अवसर पर भगवती प्रसाद कोठियाल, अजय मोहन, अनमोल पैन्यूली सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यशाला में प्राध्यापकों, शोधार्थियों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महाविद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल एवं प्रेरणादायी बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button