देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में किरायेदारी की आड़ में चोरी की एक बड़ी वारदात का दून पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में घटित इस घटना में किरायेदार दंपति ने मकान किराये पर लेने के महज पांच दिन के भीतर ही मकान मालिक के घर से लगभग आठ लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई पूरी ज्वैलरी बरामद कर ली है। किरायेदारों ने विश्वास तोड़कर दिया चोरी को अंजाम थाना प्रेमनगर क्षेत्र के सुद्धोवाला, झाझरा निवासी श्रीमती गीता देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके घर में किराये पर रह रहे दंपति ने उनके आभूषण चोरी कर लिए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मु0अ0स0 197/2025 धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद फरार हो गए थे आरोपी जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी दंपति जनपद रुद्रप्रयाग का निवासी है और चोरी की घटना के बाद गिरफ्तारी के डर से लगातार स्थान बदल रहा था। पुलिस टीम ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ाई। धूलकोट तिराहा से हुई गिरफ्तारी लगातार प्रयासों के बाद 08 जनवरी 2026 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी दंपति को धूलकोट तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की गई लगभग 8 लाख रुपये मूल्य की सोने-चांदी की ज्वैलरी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण नीरज लाल (26 वर्ष) पुत्र जगदीश लाल अंजली देवी (23 वर्ष) पत्नी नीरज लाल निवासी— ग्राम महाड़ मल्ला कांडई, थाना व जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की सतर्कता से बड़ा खुलासा इस पूरे मामले में थाना प्रेमनगर पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से न केवल चोरी का खुलासा हुआ, बल्कि आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी दंपति ने पहले से योजना बनाकर मकान किराये पर लिया था और मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। किरायेदार सत्यापन पर दिया गया जोर दून पुलिस ने इस घटना के बाद आम जनता से अपील की है कि मकान किराये पर देने से पहले किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं, पहचान संबंधी दस्तावेज प्राप्त करें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस टीम रही शामिल इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रेमनगर उपनिरीक्षक कुंदन राम, चौकी प्रभारी झाझरा उपनिरीक्षक अमित शर्मा, उपनिरीक्षक सतेंद्र सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।