वर्ष 2022 का ‘आर्यम पुरस्कार’ मेरठ के ज्ञानोदय प्रोजेक्ट को 4 जनवरी को दिया जायेगा।
मसूरी। आर्यम इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन भारत के तत्वावधान में वर्ष 2022 का आर्यम पुरस्कार वंचितों के लिए शिक्षा हेतु समर्पित संस्था ज्ञानोदय को दिया जाएगा। एक लाख रुपये की राशि का यह पुरस्कार ट्रस्ट के संस्थापना दिवस 4 जनवरी को मसूरी स्थित आश्रम में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा।
इस वर्ष से यह पुरस्कार प्रतिवर्ष उपरोक्त क्षेत्र में असाधारण प्रतिभा और अमूल्य योगदान देने वाले व्यक्ति अथवा संस्था को दिया जाएगा। इस पुरस्कार की घोषणा 25 दिसंबर को की जाया करेगी।पुरस्कार हेतु निर्णायक मण्डल में देश विदेश के कई प्रतिष्ठित और गणमान्य विभूति शामिल हैं। ट्रस्ट की अधिशासी प्रवक्ता माँ यामिनी श्री के अनुसार विगत कई वर्षों से ट्रस्ट अध्यात्म, शिक्षा ,संस्कार, धर्म और साहित्य के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने वाले व्यक्ति अथवा संस्था को आर्यम पुरस्कार के लिए निश्चित करने का निर्णय लिए हुए था। देश भर से 88 प्रविष्टियों के मूल्यांकन के उपरांत मेरठ की संस्था ज्ञानोदय, जो वंचित बच्चों के लिए विगत 21 वर्षों से शिक्षा हेतु 24 वाटिकाएँ संचालित कर रही है। इस अवधि में इस संस्था ने 12 लाख बच्चों का जीवन संवार कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। इस संस्था के प्रमुख शिक्षाविद अविनाश सिंह अलग को ज्ञानोदय हेतु यह पुरस्कार आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष परम प्रज्ञ जगतगुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम जी महाराज के करकमलों द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर देशभर से संगत आश्रम पहुँचेंगी।ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जाएगा।