शरद नवमीं का पर्व धूम धाम से मनाया गया।
शरद नवमीं का पर्व धूम धाम से मनाया गया।
मसूरी। शरद नवमीं का पर्व यहां पारपंरिक रीति के अनुसार मनाया गया। इस मौके पर प्रातः घरों में पूजा अर्चना की व कन्याओं को जिमाया गया व माता रानी से परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मा सुरकंडा मंदिर जाकर दर्शन किए।
पहाड़ों की रानी में नव रात्रि के तहत नवमीं का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर घरों में पूजा अर्चना के साथ हरियाली काटी गई व कन्याओं को जिमाया गया। वहीं मॉ भगवती से परिवार की खुशहाली की कामना की गई। वहीं मंदिरों में भी नवमी का पर्व परंपरा के अनुसार मनाया गया व पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में जाकर मॉ भगवती के दर्शन किए व पूजा अर्चना की। श्री सनातन धर्म मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित दुर्गा मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मॉ भगवती के दर्शन किए। वहीं बडी संख्या में श्रद्धालु मां सुरकंडा मंदिर दर्शन के लिए भी गये। नवमी के मौके पर लंढौर बाजार के व्यापारियों के घंटाघर के समीप प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया व आने जाने वालों ने प्रसाद ग्रहण किया।