ट्रेड्स एसोसिएशन ने लाइब्रेरी में मालरोड सौदर्यीकरण के विलंब के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।
मसूरी। मसूरी ट्रेड्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने लाइब्रेरी बाजार में मालरोड की दुर्दशा पर धरना दिया व जमकर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मालरोड का कार्य पूरा नहीं किया जाता तो लोक निर्माण विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जायेगा। जिसमें मुख्यमंत्री आवास कूच, चक्का जाम व बाजार बंद किया जायेगा।
लाइब्रेरी बाजार में बडी संख्या में व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में एकत्र हुए और मालरोड के साैंदर्यीकरण में हो रही लापरवाही व इससे हो रही व्यापारियों की परेशानी को लेकर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। मालूम हो कि मालरोड का कार्य तीस अप्रैल तक पूरा होने का दावा किया गया था लेकिन लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से मई का महीना शुरू होने पर भी कार्य संपन्न नहीं किया गया जिससे व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है व पर्यटक यहां से गलत संदेश ले कर जा रहा है जिससे सीजन प्रभावित हो रहा है। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन ने दावा किया था कि 30 अपै्रल तक कार्य पूरा कर लिया जायेगा लेकिन आज तक कार्य पूरा नहीं किया गया। तीन माह पूर्व लाइब्रेरी में कार्य शुरू किया गया था जो आज तक पूरा नहीं किया गया। काबलिंग की सामग्री दो माह से रोड के किनारे पंडी है जिससे जाम लग रहा है व्यापारियों को परेशानियां हो रही है, अंबेडकर चौक पर कोई कार्य नहीं किया गया, इसका सोशल मीडिया पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है इससे ऐसा लगता है कि अधिकारी लापरवाह है, प्रशासन भी कुछ नहीं बोल रहा ऐसा लगता है जिला प्रशासन सो रखा है। प्रशासन जनता व पर्यटकों की सुध लेने को तैयार नहीं है, इस संबंध में पहले भी आंदोलन किए लेकिन जिस धीमी गति से कार्य चल रहा है ऐसे में जुलाई तक कार्य नहीं हो पायेगा जिससे पर्यटन प्रभावित होगा व मसूरी की अर्थ व्यवस्था चौपट होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र प्रशासन नहीं जागा तो मसूरी से देहरादून मुख्यमंत्री आवास कूच किया जायेगा, व उसके बाद चक्का जाम व बाजार बंद की बड़ी कॉल देंगे। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि व्यापार संघ लगातार मसूरी के हित के लिए आंदोलन कर प्रशासन को जगाने का प्रयास किया जा रहा है, शहर कांग्रेस ने भी ज्ञापन दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास विरोधी नहीं है लेकिन कार्य की समय सीमा तय होनी चाहिए व जो लापरवाही बरती जा रही है ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, वहीं सीजन चौपट हो रहा है, उन्हांेने भी चेतावनी दी कि मसूरी को बचाने के लिए आंदोलन किया जायेगा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि सरकार की मसूरी के सौदर्यीकरण की योजना बहुत ही अच्छी है जिससे मसूरी का विकास होगा लेकिन भ्रष्ट अकिधारियों व उनकी लापरवाही के कारण योजना पर पलीता लगाया जा रहा हैं ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मोके पर एसोसिएशन के सचिव जगजीत कुकरेजा, सलीम अहमद, दीपक सोनकर, राजेश गोयल, राजीव अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राजेश शर्मा, भरत सिंह पंवार, प्रमिला नेगी, नीरज अग्रवाल, शम्श अली, अनिल गुप्ता, राज कुमार, आदि मौजूद रहे।