FeaturedUttarakhand News

राजीव गाँधी भवन मे स्वo राजीव गाँधी को दी श्रदांजलि

देहरादून, 21 मई। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, देहरादून में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना क्रांति की नींव रखी और भारत को आधुनिक राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने पंचायतों को अधिकार सम्पन्न बनाने तथा युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत किया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में संविधान के 73वें और 74वें संशोधन के माध्यम से पंचायतों को अधिक शक्तियां प्रदान की गईं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का 21वीं सदी के भारत का सपना आज साकार हो रहा है।

प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि राजीव गांधी ने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ ही महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button