विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा सिंचाई विभाग की फ्लड स्कीम का विभागीय अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण।
adminJune 21, 2023
0 198 1 minute read
विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा सिंचाई विभाग की फ्लड स्कीम का विभागीय अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण।
आज दिनांक 21 जून 2023 को विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा सिचाई विभाग की फ्लड स्कीम बरोटीवाला में पड़ने वाले चार नालों बाड़वाला, रीठा राय नाला, ढाका राय नाला, पृथ्वीपुर नालों का पी.डब्लू.डी. एवम् सिचाई विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया
तथा मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगो की राय जानकार अधिकारियो से उक्त कार्य को किये जाने को निर्देशीत किया। हर बार बरसात के सीजन के समय बरसाती नालो का बहाव नालों से लगी आबादी क्षेत्र में काफी नुकसान किया करता था।
लगभग 10 करोड की लागत सेे कार्यों को किया जाना है। जिससे लोगो को बरसाती सीजन के समय होने वाले नुक्सान से बचाया जा सकेगा। विगत कई दिनों से लोगों की मांग थी कि नालों व रास्ते को ठीक किया जाना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान जसविन्दर सिंह ‘बिट्टू’, रिकेश शर्मा, आशा चौहान, अधिशाशी अभियन्ता P. W.D. प्रवीन कर्णवाल, अधिशासी अभियंता सिचाई विभाग रघुवीर गुसाई, सहायक अभियतां पी.डब्लू.डी प्रदीप सैनी, सहायक अभियंता मुकेश बहुगुणा, सिचाई जेई दिनेश राणा, मिनाक्षी, सुरेन्द्र श्रीकोटी, धर्मवीर सैनी, अक्षय कुमार, सन्तोष गाम प्रधान राणाजी सीमादेवी, रोशन नेगी, नानक चन्द्र, सुरेश थापा, लक्ष्य, नरेन्द्र तोमर ग्राम प्रधान, अरुण कुमार, राजन थापा आदि लोग उपास्थित रहे।