FeaturedUttarakhand News

मसूरी ट्रेड्स होली पर्व पर भव्य आयोजन करेगी, लोक गायिका प्रियंका मेहरा प्रस्तुति देंगी।

मसूरी ट्रेड्स होली पर्व पर भव्य आयोजन करेगी, लोक गायिका प्रियंका मेहरा प्रस्तुति देंगी।

मसूरी। मसूरी ट्रेड्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन 25 मार्च को होली पर्व पर रंग बरसे कार्यक्रम सिल्वर्टन पार्किग प्रांगण में आयोजित करने जा रहा है। जिसमें अनेक मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ ही उत्तराखंड की लोकप्रिय गायिका प्रियंका मेहरा अपनी प्रस्तुति देंगी वहीं लजीज व्यंजनों का स्वाद भी निशुल्क को भी परोसा जायेगा।
मसूरी टेªडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि रंग बरसे 2024 का कार्यक्रम सिर्ल्वटन पार्किग के प्रागण में आयोजित किया जायेगा। जो मसूरी का सबसे बड़ा होली मिलन कार्यक्रम होगा। जिसमें अनेक कार्यक्रम किए जायेंगे। विगत वर्षो से लगातार एसोएिशन होली का कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। लेकिन इस बार कई बडे कलाकार होली के कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे जिसमें प्रियंका मेहरा प्रमुख हैं जो अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगी। वहीं जलीज व्यंजन चाट, भोजन सहित डीजे, ढोल, ईनामी मटकी तोड, होली के रंग, होली टी शर्ट, टोपी, होली डांस प्रतियोगिता, लक्की ड्रा, कन्फेटटी कलर ब्लास्ट व प्रेशर कलर टैंक का भी आंनद निःशुल्क आयोजन किया जायेगा। रजत अग्रवाल ने बताया कि संस्था पूर्व में सभी त्योहार करवा चौथ, तीज, ईद, दिवाली, दशहरा, ईस्टर, बाल दिवस, सम्मान कार्यक्रम, अमृत महोत्सव आदि कार्यक्रम बडे़ स्तर पर कर चुका है। इसी कड़ी में होली मिलन कार्यक्रम भव्य तरीके से किया जायेगा। इस मौके पर जगजीत कुक्रेजा, नागेन्द्र उनियाल, अतुल अग्रवाल, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button