UK/ कालसी
कालसी मेंआगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत शांति समिति गोष्ठी का आयोजन
विजयपाल सिंह भंडारी
दीपावली त्योहार क दृष्टिगत उच्च अधिकारी गणों के दिशा निर्देशानुसार थानाध्यक्ष कालसी अशोक राठौड़ द्वारा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, सीएलजी सदस्यों एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिकों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ थाना परिसर कालसी में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया
जिसमें धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज आदि त्योहार जो कि भारतवर्ष में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जिसमें लोगों द्वारा नई नई वस्तुओं/मिठाइयों/उपहारों आदि की खरीदारी की जाती है, जिसके चलते बाजारों में भीड़ का दवाब बढ़ जाता है तथा लोगो का सड़क मार्ग से आवागमन भी ज्यादा होता है, जिसमे दुर्घटना आदि की संभावना भी बढ़ जाती है, जिसमे पुलिस की भूमिका अति महत्वपूर्ण हो जाती है, इसी परिपेक्ष्य में उक्त त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु एक सयुक्त गोष्ठी कर समस्याओं के निस्तारण पर विचार विमर्श कर समय से उनका निवारण करने की रणनीति तैयार कर उक्त त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, संभावित चिन्हित स्थानों पर पुलिस ड्यूटी लगाई जाने तथा दीपावली के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने में सभी आगंतुकों द्वारा पुलिस को उचित सहयोग करने को आश्वस्त किया गया।