FeaturedUttarakhand News
ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मसूरी वन प्रभाग ने कार्यशाला आयोजित की।


वही कार्यशाला में ग्रामीणों को जैविक कृषि, ब्राह्मी कम्पोस्ट, हर्बल, सुंगधित पौधों, फल सब्जी एवं अनाज भंडारण, पशुपालन सम्बधित कई प्रकार की जानकारी दी गई। कार्यशाला के उपरांत मसूरी वन प्रभाग की डीएफओ कहकशां नसीम मसूरी ने स्थानीय लोगों को आश्वत किया कि सुंदर पर्यटक स्थल बंगसील देवलसारी के विकास के लिए स्थानीय लोगों का साथ जरूरी है। उन्होंने कहा कि देवलसारी की रमणीकता अन्य पर्यटक स्थलों से एक दम भिन्न है। जहां एक तरफ मनमोहक नैसर्गिक छटा है वहीं दूसरी ओर कोनेश्वर महादेव का पौराणिक मन्दिर आस्था का केंद्र भी है। उन्होंने बताया कि देवलसारी इको पार्क की बेहतरी के लिए शासन को कई प्रस्ताव भेजे गये है, जिसकी स्वीकृति मिलते ही काम शुरू किया जायेगा। इस मौके पर सेवानिर्वित आईएफएस विनोद कुमार रंजन, ग्राम प्रधान जयदेव गौड़, कमलकिशोर नॉटियाल, राकेश कुमार, बन दरोग़ा शूरबीर सिंह तोमर , सुरेंद्र गौड़, हरपाल सिंह रावत, बिरेन्द्र गौड़, वन सरपंच राजेन्द्र कोहली, चंदरसिंह रावत, प्रेम सिंह राणा, जगमोहन, बिक्रम सिंह परमार, बचन सिंह रावत, रामप्रकाश नौटियाल सुमित राणा सहित बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।