देहरादून,उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यालय में प्रेसवार्ता करते केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय साथ मे सुनील ध्यानी,लताफत हुसैन,किरन रावत कश्यप व मीनाक्षी सिंह मौजूद रहे।
देहरादून,आज उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्री महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय ने केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा है कि भाजपा की करनी ओर कथनी में बहुत फर्क है।उन्होंने सरकार के खिलाफ यूकेडी मोर्चा खोलने जा रही है।उन्होंने सारे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि उक्रांद बेरोजगारी को लेकर बेरोजगारों को लेकर लाभबन्द करेगी।ओर इस मुद्दे को लेकर 17 दिसम्बर को मुख्यमंत्री आवास घेराव करेंगे व पूरे प्रदेश के हर जिले में बेरोजगारी के खिलाफ धरने-प्रदर्शन किए जाएंगे।उन्होंने ये भी बताया कि केन्दीय अध्यक्ष व सरंक्षण मंडल की भावी भृमण के लिए रूप रेखा तैयार की जा रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा का ये कार्यकाल विफल व निराशाजनक रहा है।बेरोजगारी पर सरकार ने कितना काम किया है।सरकार को लिखित आंकड़े जनता के सामने रखने का वक्त आ गया है।उन्होंने ओर पार्टियों को भी घेरते हुए कहा कि उत्तराखंड के बुद्धिजीवी लोग अब राष्ट्रीय पार्टियों के बहकावे में नही आने वाले हैं।ओर प्रदेश की जनता जूठे दावे ओर वादे के झांसे में नही आएगी व अपना रास्ता स्वंम ते करेगी।उन्होंने ये भी कहा की उत्तराखंड के सुलगते सवालो के समाधान के लिए उक्रांद ही निर्णायक भूमिका निभा सकती है।उक्रांद बेरोजगारों को लाभबन्द कर अप्रैल माह में तांडव रैली करेगी और भाजपा के ताबूत में आखरी कील साबित होगी।प्रेसवार्ता में सुनील ध्यानी,लताफत हुसैन,किरन रावत कश्यप व मीनाक्षी सिंह शामिल थे।