देहरादून,वार्ड न.23 की पार्षद विमला गॉड के आवास पर मास्क बांटने के लिए कार्यकर्ताओं को भेंट करती पार्षद विमला गॉड व महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा।
देहरादून,आज 30 मई को भाजपा महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा जो कोरोना कोविड 19 जैसी वैश्विक महामारी के समय में दिन-रात मेहनत करके हजारों की संख्या में मास्क बनाकर गरीब मजबूर लोगों को बांट चुकी हैं।जैसा कि आज कल पूरे देश मे कोरोना महामारी फैली हुई है,और पूरे देश में डर का माहौल बना हुआ है।हर आदमी डर के माहौल में जीने को मजबूर है,भाजपा कार्यकर्ता अरुण चौहान ने बताया कि आज वार्ड न. 23 कि पार्षद विमला गौड व रानी आर्य मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा की उपस्थिति में प्रवीण शर्मा ने सौ मास्क गरीब व जरूरत मन्द लोगों को बांटने के लिए उन्हे भी दिए।अरुण चौहान ने बताया कि कोरोना जैसे वाइरस से जरूरत मन्दो की सुरक्षा के लिए प्रवीण शर्मा हर समय ततपर पर हैं।जैसे कि कोई भी भूखा ना सोये और बिना मास्क के ना घूमे,प्रवीण शर्मा की मेहनत,लगन, कर्तव्यनिष्ठा,को भाजपा के प्रति ईमानदार और मेहनती बताते हुए प्रशंसा की।इस अवसर पर भाजपा की कई महिलाये मास्क बनाते समय मौजूद थी।