देहरादून,हर घर काँग्रेस घर -घर काँग्रेस की मुहिम चलाई काँग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्येकांत धस्माना ने।
हर घर कांग्रेस घर घर कांग्रेस के तहत कौलागढ़ में कार्यकर्ताओं के द्वार पहुंचे धस्माना
राज्य की परेशान जनता उम्मीद के साथ देख रही कांग्रेस की ओर- धस्माना
देहरादून: प्रदेश कांग्रेस द्वारा शुरू की गई हर घर कांग्रेस घर घर कांग्रेस मुहीम के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना कैंट विधानसभा क्षेत्र के कौलागढ़ वार्ड में बुधवार व वीरवार दो दिवसीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के द्वार पहुंचे व उनके नाम की पट्टिका घर के बाहर लगा कर कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर संवाद किया।प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव प्रिया थापा के आवास पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए,धस्माना ने कहा कि आज राज्य में जनता त्रिवेंद्र रावत के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से पूरी तरह निराश हो चुके हैं।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से राज्य सरकार स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार किसान हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल हुई है।उससे लोगों में भारी आक्रोश व निराशा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आज घर घर पहुंच कर बीजेपी सरकार की नाकामियों को बताने के साथ साथ कांग्रेस के दो कार्यकालों में किये गए जनहित के कार्यों को बताना चाहिए।धस्माना ने कहा कि आज कोरोना संक्रमण के मामले जिस प्रकार से राज्य में बढ़ रहे हैं त्रिवेंद्र सरकार उनके इलाज का इंतज़ाम कराने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस गोरखा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल बस्नेत , महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष विपुल नौटियाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट,महेश जोशी,मोहलड राम,भाग्य थापा,राजीव थापा,धीरज थापा,घनश्याम वर्मा,निशा खान, कैलाश वाल्मीकि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।