FeaturedNational NewsUttarakhand News

देहरादून। जरूरतमंद के लिए खाना पैक करती हो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।

“पुलिस के द्वारा” हिंदी मैगजीन के संवाददाता दीपकसैलवान

देहरादून,40 दिनों से लगातार चल रही आम आदमी की रसोई
देहरादून,आज रविवार को देश में लाॅकडाउन हुवे आज लगभग डेढ माह का समय हो गया है,और करीब-करीब सभी राजनीतिक दल व समाजसेवी संगठन इस विश्वव्यापी महामारी के चलते असहाय व गरीब जरूरतमंद लोगों की सहायता में लगे हुये हैं।ये हमारे देश की खूबसूरती ही है कि सरकारों से पहले स्वयं लोग ही एक दूसरे की सहायता के लिए आगे आ जाते हैं।आज भले ही सरकार गरीबों व असहाय जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाने में असफल साबित हो रही हो परन्तु कुछ लोग हैं जो किइस महामारी के कारण उतपन्न हुई समस्याओं के सामने डट कर खड़े है।इसी क्रम में लाॅकडाउन की शुरूआत से आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री उमा सिसोदिया जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने में मोर्चा सम्भाले हुये है,और प्रतिदिन करीब दो सौ गरीब व असहाय जरूरतमंद लोगों को खाना खिला रही है। उनका कहना है,कि वह तब तक इस आम आदमी की रसोई का संचालन करती रहेंगी जब तक कि देश इस महामारी से बाहर नहीं आ जाता।और वह अकेली इस काम को अंजाम नहीं दे रही हैं,अपितु आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी इस मुहिम का एक अहम हिस्सा हैं,जो विभिन्न क्षेत्रों में जा-जा कर असहाय व गरीब लोगों में खाना बांट रहे हैं,व सरकार द्वारा निर्देशित सामाजिक दूरी का सन्देश भी लोगों को दे रहे हैं।आम आदमी पार्टी द्वारा पके भोजन के साथ-साथ कच्चा राशन व ब्रेड भी जरूरतमंदों में वितरित किया जा रहा है।बहुत से क्षेत्रों में “आप” कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क भी बांटे जा रहे हैं।इस कार्य में प्रमुखता से आम आदमी पार्टी के नवीन पिरशाली,वीरेंद्र पोखरियाल,अशोक सेमवाल,धर्मेन्द्र ठाकुर, राव नसीम अहमद, श्यामलाल नाथ,विंसी पांचाल,सलमान खान, द्रोण गुलाटी,वीरेन्द्र रावत, शैलेन्द्र भट्ट,विनोद राणा, संदीप बिड़ला,अरविंद आर्य,कमलेश शर्मा, मुल्कराज,आदि अपना महवपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

— सुधीर कुमार पंत
पू. जिला मीडिया प्रभारी, आम आदमी पार्टी जिला देहरादून, उत्तराखंड प्रदेश.
Mobile No. 7017049722
WhatsApp No. 8474971773

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button