FeaturedNational NewsUttarakhand News
देहरादून पटेल नगर थाने में पोस्टेड इंस्पेक्टर प्रदीप राणा को ऋषिकेश में हुए महिला हत्याकांड का खुलासा करने पर मिलेगा भारत सरकार गृहमंत्री पदक।

उत्तराखंड के पटेलनगर थाने में पोस्टेड इंस्पेक्टर प्रदीप राणा को जल्द ही भारत सरकार के गृहमंत्री पदक से नवाजा जाएगा।
प्रदीप राणा को ये पदक ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला थाना अंतर्गत हुए महिला हत्याकाण्ड का शीघ्र खुलासा किया था।
जिनके लिए प्रदीप राणा को भारत सरकार के गृहमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि इंस्पेक्टर प्रदीप राणा ने 2018 में लक्ष्मण झूला थाना अंतर्गत एक महिला की हत्या से समन्धित मामले में शीघ्र खुलासा किया था।
इसमे खास बात ये है कि हत्या के बाद महिला का शव खाई में फेंक दिया गया था।पुलिस को जांच के बाद कोई सबूत नही मिल रहा था।ऐसे में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राणा ने नीलकंठ क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने के बाद एक स्कूटी की पहचान की ओर थोड़े से सबूत के आधार पर इस मामले का खुलासा किया।
यही नही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जहां कोर्ट ने भी आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। ऐसे ब्लाइंड कैस का खुलासा करने पर ओर दोषियों को सजा दिलाने में इंस्पेक्टर राणा को भारत सरकार द्वारा गृहमंत्री पदक से नवाजा जाएगा।
वहीं इंस्पेक्टर राणा ने ग्रहमन्त्री पदक के लिए घोषणा किये जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए भारत सरकार का धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि ये पदक मेरे हौंसले को ओर ऊर्जा प्रदान करेगा।
Related posts:
ऋषिकेश आवास विकास सिथत विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज के योग सभागार में पत्रकरिता के क्षेत्र में योगदान दे...
मुख्यमंत्री ने निर्मल बुद्धि एवं अष्ट सिद्धियों की प्रदाता माँ सिद्धिदात्री से प्रदेश एवं प्रदेशवासि...
24 घंटे के अंदर लूट का शत प्रतिशत माल बरामद कर 2 अभियुक्त मोटरसाइकिल सहित पुलिस ने किए गिरफ्तार पुलि...




