National NewsUttarakhand News

देह व्यापार में होटल मालिक एवं फरार चल रहा एक वंचित अभियुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार बड़ी कामयाबी पुलिस की

पुलिस के द्वारा हिंदी मैगजीन के रिपोर्टर सुरेंद्र दत्त जोशी व इलम सिंह चौहान विकासनगर देहरादून उत्तराखंड
*कोतवाली विकासनगर देहरादून दिनांक 27.05.2019*
===================
*अनैतिक देह व्यापार में होटल संचालक एवं फरार चल रहा एक वांछित गिरफ्तार*
===================
दिनांक 18.02.19 को थाना विकासनगर पर पंजीकृत मु.अ.सं. 52/2019 धारा 376D/370 भादवि व ¾ पोक्सो अधि. व 3/5/6बी अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की विवेचना मुझ प्रभारी निरीक्षक द्वारा सम्पादित की जा रही है। मुकदमें में नामजद अभियुक्त राजकुमार उर्फ हरिकिशोर महतो पुत्र शिवचन्द महतो निवासी बाल्मिकी कालोनी विकासनगर देहरादून मुकदमा कायम होने के दिन से फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद देहरादून के निर्देशन में जनपद में वांछितो की गिरफ्तारी हेतु सर्च अभियान गतिमान है। जिसमें कोतवाली विकासनगर से फरार चल रहे वांछित की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रमीण देहरादून महोदय एंव श्रीमान क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में विशेष सर्च अभियान चलाया गया।
उपरोक्त क्रम में *मुझ प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी* कोतवाली विकासनगर के नेतृत्व में कोतवाली विकासनगर से अलग-अलग पुलिस टीमें बना कर क्षेत्र में वांछित की गिरप्तारी हेतु रवाना किया गया था। वांछित राजकुमार उर्फ हरिकिशोर महतो उपरोक्त की तलाश हेतु सर्विलांस टीम को सक्रिया किया गया।
आज दिनांक 27.05.2019 को मुझ प्रभारी निरीक्षक को जरिये मुखवीर सूचना मिल कि अभियुक्त राजकुमार उर्फ हरि किशोर महतो देहरादून से विकासनगर की तरफ आ रहा है उक्त सूचना पर अभियुक्त राजकुमार उर्फ हरिकिशोर महतो उपरोक्त को देहरादून रोड़ हरबर्टपुर मजार के पास से मय उसकी गाडी संख्याः UK11-6832 हुण्डई एक्सेन्ट कार के साथ आज सुबह गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त राजकुमार उर्फ हरिकिशोर महतो नें पूछताछ पर बताया कि मैं आदि होटल विकासनगर में लड़की लाया था और उसके बाद मैंने उसके साथ शाररिक सम्बन्ध बनाये तथा उसके बाद लड़की को होटल मालिक महिपाल सिंह के सुपुर्द कर दिया। महिपाल सिंह मुझे देह व्यापार के एवज में 3000/- ( तीन हजार रुपये) रोज के हिसाब देता था मैं व होटल मालिक महिपाल सिंह दोनो मिलकर इस देह व्यापार के धन्धे को करते थे और उससे अवैध धन कमाते थे। पुलिस से बचने के लिए व ग्राहकों को बचाने के लिए होटल होटल में ग्राहको की की एण्ट्री नही की जाती थी और ना कोई रजिस्ट्रर बनाया था तथा सीसीटीवी डीवीआर भी नही रखा था हम दोनो सची समझी साजिश के तहत इस देह व्यापार के धन्धे को करते थे ताकि कोई हमें पकड़ ना सकें।
इसके उपरान्त होटल मालिक महिपाल सिंह की इस देह व्यापार की घटना में पूर्ण संलिप्ता होने के पर उसको उसके आदि होटल विकासनगर के पास से मय उसकी स्कार्पियो गाडी नं0 UK07AW-6660 महेन्द्र स्कार्पियो कार के गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शुदा दोनो अभियुक्तों को समय से मा. न्यायालय के समुख पेश किया जायेगा।

*नाम पता अभियुक्तगणः-*
1- राजकुमार उर्फ हरिकिशोर महतो पुत्र शिवचन्द महतो निवासी बाल्मिकी कालोनी विकासनगर देहरादून उम्र-35 वर्ष।
2- महिपाल सिंह पुत्र मगन सिंह निवासी बाबूगढ़ थाना विकासनगर देहरादून उम्र-42 वर्ष।

*अभियुक्तो से बरामद गाडियाः*
1- राजकुमार उर्फ हरि किशोर महतो – UK11-6832 हुण्डई
2- महिपाल सिंह – UK07AW-6660 महेन्द्र स्कार्पियो कार

*आपराधिक इतिहासः-*
राजकुमार उर्फ हरिकिशोर महतो-
1- मु.अ.सं. 47/2018 धारा 370 भादवि व 3/5/8 अनैतिक देह व्यापार अधि.
2- मु.अ.सं. 497/18 धारा 25/4 आम्स एक्ट

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1- श्री महेश जोशी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर
2- श्री नरोत्तम विष्ट कोतवाली विकासनगर देहरादून
3- उ.नि. सनोज कुमार कोतवाली विकासनगर देहरादून
4- कानि. 479 विजय भारती कोतवाली विकासनगर देहरादून
5- कानि. 1665 निर्भय नारायण कोतवाली विकासनगर देहरादून
6- कानि. 1569 सुशील गौड़ कोतवाली विकासनगर देहरादून.
7- कानि. 132 सतीश दहिया कोतवाली विकासनगर देहरादून।

*सर्विलांस टीमः-*
1- उ.नि. प्रमोद कुमार कोतवाली विकासनगर
2- कानि. 1571 जितेन्द्र कुमार कोतवाली विकासनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button