धनोल्टी में बर्फबारी मसूरी में बारिश से हुआ जनजीवन प्रभावित

पुलिस के द्वारा हिंदी मैगजीन के रिपोर्टर सुमित कुमार कंसल मसूरी देहरादून उत्तराखंड
मसूरी
धनोल्टी में बर्फबारी मसूरी में बारिश से हुआ जनजीवन प्रभावित
धनोल्टी : पर्यटक स्थल धनोल्टी में शुक्रवार देर रात्री से रूक-रूक कर बर्फ गिरने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो शनिवार सुबह 10 बजे तक चलता रहा। जिसके चलते करीब चार इंच बर्फ जम चुकी है। पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। स्थानीय लोगों को दिन में ही अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
पर्यटक स्थल बुरांसखंडा, धनोल्टी सुरकंडा नागटिब्बा में बर्फबारी होने से स्थानीय व्यापारियों के साथ ही पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। पर्यटकों ने बुरासंखंडा धनोल्टी पहुचकर बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया।
इस बारे में स्थानीय दुकानदार देवेंद्र व तपेंद्र बेलवाल ने बताया कि धनोल्टी में शुक्रवार देर रात्री से बर्फ गिरनी शुरू हो गई थी जो शनिवार सुबह 10 बजे तक गिरती रही। बताया कि धनोल्टी में अभी तक तीन से चार इंच बर्फ गिर चूकी है जबकि उंचाई वाले इलाकों में जमकर हिमपात हुआ है। बताया कि धनोल्टी में साल की ये 15वीं बार की बर्फबारी हुई है। बताया कि बर्फबारी की सुचना के बाद बडी संख्या में पर्यटकों ने यहां पहुंचकर बर्फबारी का जमकर आनंद उठाया। इससे यहां के व्यापार में भी इजाफा होगा। बेलवाल ने कहा कि यहां पर बर्फबारी होने से कडाके की ठंड पड़ गई है जिससे आम जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।ठंड से बचने के लिए लोग अलाव हीटर व गर्म कपडों का सहारा ले रहे हैं। वहीं बर्फ में वाहन फिसल रहे है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं पुलिसकर्मी लगातार बर्फबारी पर नजर बनाये है।