FeaturedNational NewsUttarakhand News

पटेल नगर वार्ड नं0 44 में पर्यावरण मित्रों को स्वास्थ्य किट वितरण करते लाल चंद शर्मा व अरुण शर्मा।

“पुलिस के द्वारा” हिंदी मैगजीन के संवाददाता दीपक सैलवान

देहरादून,आज रविवार को महानगर कॉंग्रेस कमेटी कोरोना संकट में नगर के नागरिकों ,सफाई कर्मचारियों,डॉक्टर,नर्स,पुलिस विभाग,सामाजिक संस्थाओ एवं समाजसेवियों का महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के दिशा निर्देशन में लगातार सहयोग व सम्मान कर रही है।अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के साथ मिलकर लालचंद शर्मा ने ब्राह्मण समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा के साथ देहरादून नगर निगम वार्ड 44 वेस्ट पटेल नगर के पर्यावरण मित्रो को मास्क,सेनिटाइजर,ग्लब्स,साबुन तथा सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह,तुलसी माला व कीरिंग प्रदान किया।सफाई नायक विनय कश्यप के साथ 19 पर्यावरण मित्रो को संबोधित करते हुए।लालचंद शर्मा जी ने कहा की वैसे तो सदैव आप लोग समाज व पर्यावरण को स्वच्छ करने का कार्य करते हैं, परंतु इस जानलेवा कोरोना महामारी में आपकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है,सम्पूर्ण दुनिया की जीवन रक्षा के लिए आप जैसे लोग अपने जीवन को खतरे में डाल कर मैडिकल गंदगी का भी निस्तारण भली प्रकार से कर रहे हैं। गंदगी के कारण विभिन्न वायरस इंसान को बीमार करते हैं।यदि सफाई न हो तो ये धरती नरक बन जाये ईश्वर इस संकट की घड़ी में आप सब के रूप में समाज के बीच है,आप इसी तरह पर्यावरण व समाज की रक्षा करते रहे।इस कार्य मे लालचंद शर्मा,अरुण कुमार शर्मा,रुचि शर्मा,वासु शर्मा,राजीव गुप्ता,मदन मोहन,मनीष टुटेजा,सौरव अरोड़ा,सुरेश आदि उपस्तिथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button