FeaturedUttarakhand News

लूट की योजना बनाते बनाते हुए तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के द्वारा हिंदी मैगजीन के मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार राठौर देहरादून उत्तराखंड

थाना सहसपुर

दिनाँक 30-11-2018*
———————————————–

*लूट की योजना बनाते तीन शातिर अभियुक्त अवैध खुखरी, चाकू आदि सहित गिरफ्तार*।
———————————————-

जनपद देहरादून में *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया* के आदेश के अनुपालन में चलाए जा रहे अभियान *अपराध एवं अपराधो की रोकथाम* हेतु पूर्व प्रकाश मे आये अभियुक्तों के भौतिक सत्यापन्न एवम संदिग्ध व्यक्तियो की निगरानी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए जिसमे *श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया* व *श्रीमान क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय* द्वारा उपरोक्त अभियान के अंतर्गत निर्गत आदेशो के अनुपालन में टीमो का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुए!

आज दिनांक 29/30-11-18 की रात्रि में अभियान अपराध एवं अपराधो की रोकथाम हेतु थाना क्षेत्र के पूर्व मे प्रकाश मे आये अभियुक्तों के भौतिक सत्यापन हेतु *थानाध्यक्ष सहसपुर के नेतृत्व में अलग अलग पुलिस टीमो का गठन कर चिन्हित किये गये स्थानो हेतु सम्पूर्ण थाना छेत्र में सत्यापन/चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके फलस्वरूप सहसपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर * सहसपुर सभावाला रोड पर आम के बगीचे से लगे सुनसान स्थान से रात्रि में तीन शातिर बदमाशो को लूट की योजना बनाते हुए तैयारी की हालत मे गिरफ्तार किया गया जिनकी तलाशी पर सभी तीनों शातिर अभियुक्तो के कब्जे से लूट की योजना के तहत तीन अलग अलग अवैध खूंखरियां, चाकू एवम लोहे की रॉड आदि बरामद की गई।*

उपरोक्त तीनो अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जो पूर्व में भी थाना सहसपुर व अन्य थानों से कई आपराधिक घटनाओं के अभियोगों में जेल जा चुके हैं!

पूछताछ मे प्रकाश में आया कि अभियुक्त गण टीम बनाकर अलग अलग क्षेत्रों में भ्रमण करते रहते हैं तथा सभी बेरोगार है, इसलिए अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लूट ,चोरी, उठाईगिरी करते हैं। आज भी यह लोग किसी राहगीर को लूटने की योजना बनाकर लूट करने के इरादे से घात लगाकर वैठे थे, कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

*गिरफ्तार तीनो अभियुक्तो के विरुद्द थाना सहसपुर पर लूट की योजना बनाने , तैयारी करने के संबंध में अंतर्गत धारा 398/401 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया साथ ही सभी अभियुक्त गण पर अलग अलग आर्मस अधि0 के अंतर्गत भी अभियोग पंजीकृत किये गये!*

*नाम व पता अभियुक्त गण*–
——————————————
*1* . तारूफ़ पुत्र मंसूर अली निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र 22 वर्ष।

*2* . आमिर पुत्र मुस्ताख़ अली निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र 21 वर्ष।

*3* . इष्तकार पुत्र दीन मोहमद निवासी ग्राम चोरखाला शंकरपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र 20 वर्ष।

*बरामद माल का विवरण*
————————————

*1. दो अवैध खुखरी ।*
*2.एक अवैध चाकू।*
*3. दो लोहे की रॉड, रस्सी आदि सामान।*

*आपराधिक इतिहास अभि0 तारुफ*
——————————————
*1* थाना क्लेमेंटटाउन से वर्ष 2017 में लूट में जेल गया।

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त आमिर…*
————————————-
*1* . थाना सहसपुर से वर्ष 2018 में एनडीपीएस एक्ट में जेल गया।
*2* . थाना सहसपुर से वर्ष 2017 में लूट में जेल गया।
*3* . वर्ष 2018 में थाना सहसपुर से नशा तस्करी में जेल गया।
*4* . वर्ष 2017 में थाना क्लेमेंटटाउन से लूट में जेल गया।

*अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।*

*पुलिस टीम*
——————–
*1* . नरेश सिंह राठौड़ थानाध्यक्ष सहसपुर।
*2* . उ0नि0 विनेश कुमार।
*3* .आरक्षी श्रीकांत मलिक,सुधीर,प्रवीन, इजलाल।

…अभियुक्त गणो को आज माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button