FeaturedUttarakhand News

नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के द्वारा हिंदी मैग्जीन के मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार राठौर देहरादून उत्तराखंड

थाना सहसपुर

13 वर्षीय नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार..*
—————————————–

दिनाँक 9 मई 18 को थाना सहसपुर पर थाना सहसपुर छेत्रन्तर्गत निवासरत एक व्यक्ति ने सूचना अंकित कराई की *उनकी नाबालिक पुत्री पूजा (काल्पनिक नाम) उम्र 13 वर्ष को रजत कुमार नाम का युवक शादी का* झांसा देकर अपने साथ *दिनाँक 7 मई 18* को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है। इस सूचना पर तत्काल थाना सहसपुर पर आरोपी रजत कुमार के विरुद्ध *अन्तगत धारा 363/366ए भादवि एवम 7/8 पोस्को अधिनियम* में अभियोग दर्ज किया गया। उक्त प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा थाना सहसपुर को अभियुक्त की सिर्घ गिरफ्तारी कर अपहर्ता को सहकुशल बरामद के परिजनों के सुपुर्द करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त आदेश के अनुपालन में थाना सहसपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त रजत के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई जिसके फलस्वरूप *आज दिनाँक 12/13 मई 18 की रात्रि* में *अभियुक्त रजत कुमार को बल्लूपुर फ्लाईओवर* के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई और *अभियुक्त रजत के कब्जे से पीड़िता को सहकुशल बरामद किया गया।*
पीड़िता द्वारा बताया गया कि *अभियुक्त रजत जो मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला* है और वर्तमान में अपनी दीदी के जमनपुर स्थित घर पर *रहकर ड्राइवर का काम* करता है द्वारा पीड़िता को बहलाया फुसलाया और शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और अलग अलग जगहों पर रखकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया और आज यह पीड़िता को दिल्ली ले जाने के लिए *बल्लूपुर चौक* पर खड़ा था कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा उपरोक्त में *धारा 376 भादवि की बढ़ोतरी* की गई। पीड़िता को बाद मेडिकल परीक्षण उसके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।

*नाम पता अभियुक्त…..*
————————-
*1* . रजत कुमार पुत्र रामाशंकर निवासी ग्राम गोचरान थाना पेहवा जिला कुरुछेत्र हरियाणा हाल जमनीपुर तप्पड़ थाना सहसपुर देहरादुन उम्र 28 वर्ष।

*अपराध का तरीका* ..
——————————– नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करना।

*आपराधिक इतिहास..* ..
————————– अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

…अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button