FeaturedUttarakhand News

शिफन कोर्ट समिति स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाल, प्रशासन व पालिका का ध्यान आकर्षित करेगी।

शिफन कोर्ट समिति स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाल, प्रशासन व पालिका का ध्यान आकर्षित करेगी।

मसूरी। होटल वर्कर्स यूनियन के कार्यालय में शिफनकोर्ट समिति की बैठक हुई, जिसमें अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बैठक में तय किया गया कि शिफनकोर्ट ध्वस्तीकरण की दूसरी वर्षगांठ को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा व इस अवसर पर शहीद स्थल से नगर पालिका से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगा।


बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष और विधायक द्वारा आवास देने की झूठी घोषणाओं की निंदा की गई व तय किया गया कि यह वर्ष स्वंतत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ का है, इसलिए 75वीं स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा और अपनी मांग का तरीका भी अलग होगा जिसमें तिरंगा यात्रा निकालकर अपनी ओर ध्यानावलोकन करवाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 24 अगस्त 2020 को शिफनकोर्ट निवासियों को घरों से बेदखल कर दिया गया था, तब से शिफनकोर्ट कोर्ट के वाशिंदे बेघर हो रखे हैं। लेकिन आज तक किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली। जिससे शिफन कोर्ट के बेदखल किए गये मजदूरों में भारी आक्रोश है। बैठक में समिति के अध्यक्ष संजय टम्टा, होटल वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष आरपी बड़ोनी, राज्य आंदोलनकारी प्रदीप भण्डारी, समाजसेवी मनीष गौनियाल, आप प्रवक्ता जेपी राणा, सभासद प्रताप पंवार, दर्शन रावत, राम लाल, मुलायम रावत, कीर्ति कण्डारी, सुंदर लाल, वीरेन्द्र डुंगरियाल,खिल्ला नंद नौटियाल, बिंन्दी लाल, अजय कुमार, मुकेश लाल, संजय कैंतुरा, प्रकाश लाल, बिनोद शाह, अनिल कुमार, मनवर सिंह, जितेन्द्र कुमार, जगदीश लाल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button