FeaturedUttarakhand News

सिक्स ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता में सेंट क्लेयर्स, माउंट एफसी व कैंपटी ब्वाइज ने मैच जीते।

सिक्स ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता में सेंट क्लेयर्स, माउंट एफसी व कैंपटी ब्वाइज ने मैच जीते।

मसूरी। मसूरी ब्वाइज स्पोर्टस क्लब मसूरी के तत्वाधान में सिक्स ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ सर्वे के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का उदघाटन मैच सेंट क्लेयर्स स्कूल व क्यारकुली ब्वाइज जूनियर के बीच खेला गया जिसमें सेंट क्लेयर्स स्कूल 1-0 से विजयी रहा।


सर्वे के मैदान में मसूरी ब्वाइज स्पोर्टस क्लब के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय सिक्स ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारभ वरिष्ठ पत्रकार बिजेंद्र पुंडीर व सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र उनियाल ने किया। पहले दिन आयोजित दूसरे मैच एफसीबी ब्वाइज व माउंट एफसी के बीच खेला गया जिसमें माउंट एफसी ने एफसीबी ब्वाइज को 4-0 से हराया। तीसरा मैच झडीपानी ब्वाइज व कैंपटी ब्वाइज के बीच खेला गया जिसमें कैंपटी ब्वाइज ने 3-2 से विजय हासिल की। इस मौके पर आयोजन समिति की ओर से वीर सिंह कंडारी, संदीप कुमार, रवि भंडारी, मनोज रावत, संजय टम्टा, जावेद अली, प्रवेश आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button