लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है।
देहरादून। पूर्व विधायक राजकुमार ने अपने कैम्प कार्यालय मे एक बैठक का आयोजन किया जिसमे बड़ी संख्या मे कांग्रेस के पदाधिकार, पार्षद एवं कार्येकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान सभी वक्ताओ ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने अपने विचार रखे।
पूर्व विधायक राजकुमार ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा की लोकसभा प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला जो की मसूरी विधानसभा से विधायक रहे हैँ। आज वो टिहरी लोकसभा से प्रत्याशी बनाये गये हैँ। जोकि एक व्यवहारकुशल व्यक्ति हैँ। इसलिए सभी ने मिल जुलकर मेहनत करनी है। और जोतसिंह गुनसोला को लोकसभा पहुंचाना है।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा की 15 सालों से महारानी राज्य लक्ष्मी शाह टिहरी लोकसभा की सांसद हैँ लेकिन कोई भी टिहरी लोकसभा क्षेत्र के व्यक्ति महारानी को नहीं पहचानता क्योंकि वो कभी क्षेत्र मे दिखाई नहीं दी क्योंकि महारानी कभी लोगों से मिली नहीं,और क्षेत्र मे कहीं भी महारानी के विकास कार्यों का एक बोर्ड टिहरी लोकसभा मे नहीं देखने को मिलेगा। इसलिए सभी पार्षद, वार्ड अध्यक्ष और कार्येकर्ता जी-जान से लग जाओ।
उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा सरकार की जो तानाशाही पुरे देश मे चल रही जो वो क्षेत्र की जनता तक पहुंचाओ।
इस बैठक मे नीनू सहगल,सोमप्रकाश वाल्मीकि,अनूप कपूर,मुकेश सोनकर,अर्जुन सोनकर,इमराना प्रवीन,मिना बिष्ट,राजू,निखिल कुमार लड्डू उज्जैनवाल, नितिन चंचल, गुलशन सिंह आदि बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे।