FeaturedNirankari NewsUttarakhand News

देहरादून अजबपुर के मिनी स्टेडियम में विशाल निरंकारी समागम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देहरादून – सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से अजबपुर के मिनी स्टेडियम में संत निरंकारी मिशन के द्वारा एक विशाल समागम का आयोजन किया गया।

जिसमें हजारों की संख्या में जगह जगह की संगते पहुँची। संगतों का सुबह से ही आना शुरू हुआ।
संगत को सम्बोधित करते हुए निरंकारी मिशन के केंद्रीय प्रचारक संदीप गुलाटी ने कहा कि मनुष्य जीवन में परमात्मा की पहिचान जरूरी है,

जिसकी भक्ति जिसकी पूजा उसका ज्ञान जरूरी है। कहे ‘हरदेव’ कि पहले ईश्वर की पहचान जरूरी है।

जब जीवन में परमात्मा आ जाता है फिर जीवन में अनेकों खुशियां आती है। और मनुष्य का अहंकार भी खत्म हो जाता है पर मनुष्य अहंकार के कारण झुकना नही चाहता। आपस में ही बंटा हुआ है, जबकि परमात्मा ने तो केवल इंसान को धरती पर इसलिए भेजा था कि जीवन को आनन्द से बिताऐ, लेकिन आज स्थिति उसके उलट हो गयी।

न स्वंय आनन्द में रह पा रहा है न दूसरे को रहने दे रहा है। सदगुरू इन सब भरमों से निकाल कर प्रभु के दर्शन करा देता है। मिशन का उद्देश्य जाति, रंग और पंथ के सभी भेदभावों को तोड़कर मनुष्यों को ईश्वर का ब्रह्म ज्ञान देकर खुशियों से भर देते हैं जिससे वे अज्ञानता से मुक्त हो सकें। सांसारिक सुख के साथ दुख भी है परंतु आनंद निरपेक्ष है उसके साथ दुख नहीं है सांसारिक सुख में विकार है पर आनंद निर्विकार है आनंद दो प्रकार के हैं

अखण्ड आनंद और अनन्त आनन्द (परमानन्द) मुक्ति का आनंद अखण्ड आनंद और प्रेम का आनंद अनंत आनन्द है प्रेम का आनंद मुक्ति के आनंद से बहुत विलक्षण है मुक्ति में केवल सांसारिक दुख मिटता है और स्वयं वैसे का वैसा ही रहता है परंतु प्रेम में स्वयं अपने अंशी परमात्मा की ओर खिंचाव होता है सत्य सब जगह प्रकट है और आनंद ब्रह्म ज्ञानी में प्रकट है ब्रह्मज्ञानी भगत यही कहते हैं प्रभु मेरे हैं और प्रभु मेरे लिए है मेरे रक्षक है मैं उनको समर्पित हूं अब उनके जैसी इच्छा मुझे रखें, मुझे अब विश्वास है कि मेरी हर इच्छा को वह पूर्ण करेंगे।

समागम में अनेकों विचारकों ने अपने विचार व्यक्त किये। वहीं गढ़वाली, हिंदी, राजस्थानी, नेपाली व अंग्रेजी भाषा में भजन प्रस्तुत किये। समागम में देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल, पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक उमेश शर्मा काऊ, पूर्व न्यायाधीश जयदेव सिंह, व गढ़वाल सभा के अध्यक्ष, महामंत्री, व अजबपुर कालोनी के सभी लोगों ने सत्संग का भरपूर लाभ लिया।

मंसूरी जॉन के इंचार्ज हरभजन सिंह ने आयी समस्त संगत का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button