FeaturedUttarakhand News
देहरादून दिनदहाड़े सिद्धार्थ लॉ कॉलेज के पास छात्रा को गोली मारकर उसकी हत्या कर फरार हुए अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर थाना रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया


प्रभारियों को अभियुक्त के हुलिये से अवगत कराते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में तथा जनपद की सीमाओं पर स्थित अन्तर्जनपदीय/अन्तर्राज्जीय बैरियरों पर प्रत्येक वाहन की सघन चैकिंग करने के निर्देश दिये गये। पुलिस द्वारा घटना स्थल से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व तमंचा बरामद किया गया। घटना के सम्बन्ध में मृतका के पिता श्री राकेश बंसल द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अभियुक्त आदित्य तोमर के विरूद्ध थाना रायपुर पर मु0अ0सं0: 109/22 धारा: 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नेहरू कालोनी के पर्यवेक्षण में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए मौके पर उपस्थित लोगों से घटना के सम्बन्ध में आवश्यक पूछताछ की गयी, साथ ही सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक: 04-03-2022 को मुखबिर के माध्यम से पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि हत्या की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त आदित्य तोमर के हुलिये से मिलते जुलते एक युवक को शिवगंगा एन्क्लेव के निकट स्थित आर्मी हास्टल के पास झाडियों से संदिग्ध अवस्था में बाहर आते हुए देखा गया है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा शिवगंगा एन्क्लेव के आस-पास के क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए शिवगंगा एन्क्लेव को जाने वाली रोड पर स्थित पुल से करीब 300 मीटर आगे एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। जिससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम आदित्य तोमर पुत्र स्व0 अनिल तोमर बताया गया, मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना के समय इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त को समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।