FeaturedUttarakhand News
खाई में मलवा फेंकने वालों पर वन विभाग सख्त, दो जीपों का किया चालान।


इस संबध में डीएफओ कहकशां नसीम ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गये है कि वह मलवा फेंकने वालों को बक्शे नहीं। जिस पर वन विभाग की टीम सुबह से लेकर रात तक गश्त कर रही है वहीं दो मलवे की जीप पकड़ी गई जिसमें एक टिहरी बाई पास रोड व एक जीप कैमल्स बैक रोड से पकड़ी जिनका चालान किया गया है वहीं एक संयुक्त टीम एसडीएम मसूरी ने भी बनाई है। मसूरी वन विभाग के डिप्टी रेंजर जगजीवन राम ने बताया कि मलवा फेंकने की शिकायत पर वन विभाग की टीम लगातार विभिन्न क्षेत्रों में गश्त कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए लगातार गश्त कर मलवा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि जो दो जीपें पकड़ी गई उनसे तीस तीस हजार रूपया जुर्माना वसूला गया है और जरूरत पड़ी तो भविष्य में गाडी सीज भी की जायेगी। वहीं उन्होंने बताया कि एसडीएम मसूरी ने इस संबंध में एक टीम का गठन किया है जिसमें वन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस, खनन विभाग व एमडीडीए आदि को शामिल किया गया है व जहां भी मलवा फेंकने का पता लगेगा टीम उसका निरीक्षण कर कानूनी कार्रवाई करेगी।