देहरादून। मायरा केयर फाउंडेशन द्वारा शाइन अवि लर्निंग USA के सहयोग से विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के अवसर पर देहरादून में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया । यह कार्यक्रम प्रेस क्लब ऑफ उत्तराखंड में आयोजित किया गया। जिसमें ऑटिज्म से जुड़े मुद्दों और समावेशी शिक्षा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। फाउंडेशन का उद्देश्य ऑटिज्म स्पेक्ट्रम से जुड़े बच्चों के लिए बेहतर और अनुकूल शिक्षण पद्धति विकसित करना है। संस्था का मानना है कि हर बच्चा अलग तरीके से सीखता है, इसलिए पारंपरिक शिक्षा प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन अपनी नई पहल और पाठ्यक्रम भी प्रस्तुत करेगा, जो विशेष रूप से उन बच्चों के लिए तैयार किया गया है जो सामान्य शिक्षण पद्धति से तालमेल नहीं बिठा पाते। इस पाठ्यक्रम में प्रारंभिक हस्तक्षेप, व्यक्तिगत शिक्षा, सामाजिक एवं जीवन कौशल विकास पर विशेष फोकस रहेगा। फाउंडेशन के प्रतिनिधियों के अनुसार, यह पहल उत्तराखंड में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है, जहां उन्हें संस्था के कार्यों और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। मायरा केयर फाउंडेशन ने अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के अन्य वर्गों से इस अभियान में सहयोग की अपील की है, ताकि ऑटिज्म से जुड़े बच्चों के लिए एक बेहतर और समावेशी वातावरण तैयार किया जा सके।