जौनसार – बावर छात्र संघ दिल्ली ने दुसरी बार सांस्कृतिक नवागंतुक स्वागत एवं मिलन समारोह BB का आयोजन किया गया। जिसमें संपूर्ण जौनसार- बावर के छात्र जो दिल्ली के विभिन्न कॉलेजों में अपनी शिक्षा पूर्ण कर रहे हैं, वे सभी कार्यक्रम में मौजूद रहें।
कार्यक्रम की शुरुआत महासू महाराज की वंदना के साथ दीप प्रज्वल्लन की विधि के अनुसार हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर रतन सिंह रावत जी पूर्व इनकम टैक्स कमशनर ,
अतुल गुलेरिया जी एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट , अतुल सिंह बिष्ट जी अध्यक्ष गढ़वाल समिति, अंजली तोमर प्रोफेसर पी जी डी एवी कॉलेज जौनसार बावर छात्र संघ के संस्थापक अखिलेश रावत जी ( अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट और बोर्ड के सदस्य, आई आई एफ एम)मौके पर संपूर्ण कार्यक्रम में बच्चों के साथ रहे।
इसके साथ ही जौनसार बावर छात्र संघ के अध्यक्ष विदुषी जोशी (किरोड़ीमल कॉलेज) उपाध्यक्ष हर्ष तोमर (हिंदू कॉलेज) मुख्य सचिव कनिष्क चौहान, (श्री अरबिंदो कॉलेज) संयुक्त सचिव गार्गी जोशी (किरोड़ीमल कॉलेज तृत्रीय वर्ष), मुख्य सम्नवयक (मोहित शर्मा, हंसराज कॉलेज)को-ऑर्डिनेटर कार्तिके तोमर(वेंकटेश्वर कॉलेज), उप-सम्नवयक अमन ढोबल (रामजस कॉलेज ) तथा मीडिया प्रभारी नमिता राणा ( लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमन, तृत्य वर्ष) अंशिका तोमर ( मिरंडा हाउस) अनामिका राणा, मेघना जोशी ( दक्षिण समन्वयक) सुरेंद्र चौहान जौनसार बावर छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष भी कार्यक्रम में मौजूद रहें। जौनसार बावर छात्र संघ के संस्थापक अखिलेश रावत जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि छात्र संघ का उधेश्य दिल्ली में सार्थक जुड़ाव के लिए नेटवर्क, सहयोग और प्लैटफॉर्म बनाने के लिए एक सुरक्षित स्थान का पोषण करना और जौनसार बावर मे स्थानीय समुदाय स्तर पर भी है। इसके साथ ही उन्होंने छात्रो को गहन शिक्षा की तरफ जागरूक होने के साथ साथ सभी बच्चों के व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास की बात पर भी बल दिया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सबसे पहले नवागंतुको का स्वागत किया गया एवं तत्पश्चात उनके मनोरंजन के लिए कुछ कार्यक्रम प्रतिस्पर्धात्मक भी रखे गए। जिसमे रेम्प् वॉक तथा टैलेंट राउंड के दायरे के अनुसार विजेता घोषित किये गए। विजेताओं की कड़ी मे पहला खिताब मिस्टर फ्रेशर् का खिताब कनिष्क चौहान (दयाल सिंह कॉलेज, द्वितीय वर्ष) तथा मिस फ्रेशर् का खिताब मुस्कान चौहान ( शहीद भगत सिंह कॉलेज, प्रथम वर्ष) को दिया गया। इसी की अगली कड़ी मे मिस्टर मोस्ट वेलुऐवल परफॉर्मर का खिताब सुधांशु चौहान (हंसराज कॉलेज, प्रथम वर्ष) तथा मिस मोस्ट वेलुऐवल परफॉर्मर का खिताब रितिका राणा (गार्गी कॉलेज , प्रथम वर्ष) ने अपने नाम किया। इन सभी कार्यक्रमों के बीच बीच में बच्चों के लिए अल्पाहार का बंदोबस्त भी किया गया था तथा इसके पश्चात् सभी बच्चों ने अपने संस्थापक महोदय के साथ मिलझुलकर अपने सांस्कृतिक गानों पर नृत्य किया और खूब मजे किये। ये सभी मनोरम दृश्य मन को मोहित करने वाले रहे। इसके साथ ही जौनसार बावर छात्र संघ दिल्ली, द्वारा बच्चों के लिए दोपहर भोज का आयोजन भी किया गया था और अंत में ओपन डीजे मे सभी बच्चे थीरकते हुए नजर आए। कार्यक्रम में अन्य लोगों मे विनीत चौहान,अमन डोभाल, अनामिका राणा, गार्गी जोशी, अंजली तोमर, कनिष्क चौहान आदि छात्र भी मौजूद रहें।