सहसपुर में छात्र की संदिग्ध मौत, पिता ने तीन दोस्तों पर शक जताया
आयुष कुमार दयाल का शव कोटी ढलानी क्षेत्र में बरामद, कोतवाली में तहरीर के आधार पर मामला दर्ज
देहरादून, 14 अक्टूबर 2025: कोतवाली सहसपुर में राकेश कुमार, निवासी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश, ने अपने पुत्र आयुष कुमार दयाल की संदिग्ध मौत की तहरीर दाखिल की।
आयुष कुमार दयाल, छात्र डीआईएमएस कॉलेज सहसपुर, 12 अक्टूबर को अपने तीन दोस्तों अभय चौहान, नितेश कुमार और विधान हुड्डा के साथ भद्राज मंदिर दर्शन के लिए गया था। रास्ते में आयुष कुमार ने वापसी की इच्छा जताई और अकेले नीचे की ओर चला गया।
दिनांक 13 अक्टूबर को उसका शव कोटी ढलानी क्षेत्र, कोट नदी के पास बरामद हुआ। पिता ने अपने तहरीर में बताया कि उसके पुत्र की मृत्यु में उसके साथ गए तीनों दोस्तों की संलिप्तता होने का संदेह है।
तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर में धारा 103 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।