FeaturedUttarakhand News
भाजपा महिला मोर्चा ने मात्र शक्ति का चुनाव में सहयोग देने पर आभार मसूरी। व्यक्त किया।


उन्होंने कहा कि मात्र शक्ति ने इस चुनाव में जो योगदान दिया उसे भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने मात्र शक्ति का विशेष आभार व्यक्त किया व कहा कि मसूरी विधानसभा चुनाव में जिस तरह बारिश बर्फबारी में महिलाओं ने घर घर जाकर प्रचार किया उसका परिणाम आज सभी के सामने हैं ऐसी कर्मठ मात्र शक्ति को पार्टी नमन करती है। तथा उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी को भी कोई समस्या हो तो बे हिचक कहें ताकि उसका समाधान किया जा सके। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री कुशाल राणा, सतीश ढौडियाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनीता सक्सेना, मसूरी महिला मोर्चा महामंत्री सपना शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुडीर, चंद्रकला सयाना, राजश्री रावत,राजेश्वरी नेगी, मीरा सुरियाल, पुष्पा पुंडीर, गुडडी देवी, यमुना लेखवार, राधा आनंद, प्रभा बर्तवाल, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, अनीता डबराल, नमिता कुमाई सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रही।