FeaturedUttarakhand News

बैशाखी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

बैशाखी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मसूरी। बैशाखी का पर्व पर्यटन नगरी में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गुरूद्वारों में भजन कीर्तन किया गया व उसके बाद लंगर का आयोजन किया गया। वहीं गुरूनानक फिफत सेंटेनरी स्कूल में भी बैशाखी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।


गुरु नानक फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल में पूरे उल्लास के साथ बैशाखी का पर्व मनाया गया। इस मौके पर पहले जपुजी साहिब का पाठ किया गया। पाठ के उपरांत छात्राओं द्वारा शबद कीर्तन का गायन मधुर स्वर में किया गया। उसके़ पश्चात बच्चों ने हिंदी, पंजाबी व अंग्रेजी व्याख्यान के माध्यम से इस पर्व के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि इसी दिन सिख पंथ के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी ने 1699 को खालसा पंथ की स्थापना की थी। इस दिन गुरु गोविंद सिंह ने सभी जातियों के बीच भेदभाव को समाप्त कर दिया। इसी दिन भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ था। बैसाखी का पर्व रवि की फसल काटने की शुरुआत है। इस मौके पर गुरबेल द्वारा वैशाखी के बारे में विशेष जानकारी दी गई। गुरुद्वारे में आनंद साहिब के पाठ अरदास द्वारा उत्सव का समापन किया गया। तत्पश्चात हुकुमनामा पढ़ा गया। सभी ने भगवान से प्रार्थना की कि आगामी वर्षों में यह उत्सव ऐसे ही आनंद व उल्लास के साथ मनाया जाए। अंत में सबको कड़ाह प्रसाद वितरित किया गया व लंगर का आनंद लिया। वहीं दूसरी ओर गुरू सिंह सभा लंढौर व लाइब्रेरी स्थित गुरूद्वारा साहिब ट्रस्ट में पाठ व अरदास के साथ शबद कीर्तन किया गया व उसके बाद लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी सुनील बक्शी, हेड मास्टर कुलदीप त्यागी, सर गुरूवेल, सहित शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button