FeaturedUttarakhand News
उत्तराखंड की अनोखी संस्कृति का पर्व फूलदेई पर बनी एलबम का लोर्कापण किया गया।


साथ ही देहरियों को पूजने और उसे पवित्र करने की महान रश्म है। फूलदेई के रूप में घोघा माता पूजन का यह विश्व का एक मात्र ऐसा अनूठा पर्व है जो केवल देवभूमि उत्तराखण्ड में ही मनाया जाता है। उन्होने बताया कि उत्तराखण्ड के गढ़वाल क्षेत्र में यह पर्व कहीं 1 से 8 गते तक मनाया जाता है तो कहीं कहीं पूरे मास मनाया जाता है। आम तौर पर अठवड़ू (अष्ठमी) को घोघा माता के विधिवज पूजन प्रसाद वितरण और भोग के साथ इस त्योहार का समापन होता है। पूजा कुमांऊ में मुख्य रूप से संक्रांति के दिन फूलदेई के रूप में यह त्योहार वृहद स्तर पर मनाया जाता है। ‘फूलदे ल्हेक चैत ऐगे, लैगे नयो साल’ गीत को सुप्रसिद्व गायिका मीना राणा ने गाया है तथा संगीतकार संजय कुमोला हैं। इस एलबम में मुख्य अभिनेत्री के रूप में शिवानी भारती व गीतकार ओम प्रकाश सेमवाल हैं। कैमरा और एडीटिग की नागेन्द्र प्रसाद ने की है तथा एलबम के निर्देशक प्रदीप भण्डारी है। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पालिका सभासद जसोदा शर्मा ने प्रदीप भंडारी को बधाई दी व कहा कि यह गीत निश्चित की उत्तराखंड की विलुप्त होती फूलदेई पर्व को पुनर्स्थापित करने व नई पीढ़ी को इससे जोड़ने का कार्य करेगा। इस मौके पर बिल्लू बाल्मीकि, संदीप राणा, जगजीत कुकरेजा, पूरण रावत आदि मौजूद रहे।