FeaturedNational NewsUttarakhand News

देहरादून महिलाओं के सम्मान में आम आदमी पार्टी मैदान में मुख्यमंत्री आवास पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते आप पार्टी के कार्येकर्ता।

देहरादून आज 19 मार्च को आप कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास के बाहर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन,आप पार्टी ने
कहा महिलाओं से माफी मांगें मुख्यमंत्री,
आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है,और जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं।आप प्रवक्ता ने कहा कि महिलाओं के पहनावे पर विवादित टिप्पणी करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की पूरे प्रदेश में किरकिरी हो रही है।

आज आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर हाथों में बैनर पोस्टर लेकर खडे हुए और उन्होंने शांमिपूर्ण प्रदर्शन किया। आप प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री का महिलाओं के कपडों पर टिप्पणी करना उनकी मानसिकता को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देने से मुख्यमंत्री अपनी जवाब देही से बच नहीं सकते।उन्होंने कहा कि आज हमारे प्रदेश में स्वास्थय,शिक्षा,रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर सरकार का बिल्कुल ध्यान नहीं है।जबकि कई युवा आज रोजगार की तलाश में दर दर भटकने को मजबूर हैं,वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री ऐसे बयान देकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, तमाम आप कार्यकर्ता यहां पर उन सभी महिलाओं की आवाज बनकर खडे हैं।

और मुख्यमंत्री के अंदर अगर नैतिकता है तो उन्हें फौरन पूरे प्रदेश की महिलाओ से अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।इस शांति प्रदर्शन में मौजूद आप नेता दीपक सैलवान ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत को अपने बयान वापस लेने चाहिए प्रदेश की जिम्मेदारी उठाने की बजाए महिलाओं पर टिपणी करना शोभा नही देता इस बयान पर मुख्यमंत्री जी को देश प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिये और महिलाओं को सम्मान देना चाहिए।सैलवान ने कहा कि हमारा देश पुरुष प्रधान देश है तो इसका मतलब ये नही की महिलाओं के लिये भद्दी टिपणी का प्रयोग किया जाए।वहीं आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता ममता सैलवान ने कहा कि जिस मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आज मुख्यमंत्री विराजमान वो कुर्सी को प्रदेश की महिलाओं ने बड़े आंदोलन से सींचा है और आज उन्ही महिलाओं और बेटियों के लिये ऐसी बयानबाजी अशोभनीय है।वहीं राजेश शर्मा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान में आम आदमी पार्टी मैदान में,उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री ऐसी टिपणी महिलाओं पर करेंगे तो महिलाओं की सुरक्षा कैसे होगी।उन्होंने ये भी कहा कि जब मुख्या ऐसी बाते करेंगे तो आम लोग तो महिलाओं को खुल्ले-आम छेड़ेंगें उन्होंने कहा कि सी एम को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए इस मौके पर सतीश शर्मा,दीपक सैलवान,राजेश शर्मा,विपिन नेगी,आरती राणा,ममता सैलवान,सीमा कश्यप,रिंकी,ज्योति भट्ट,शिवानी गौड,प्रेरणा अरोडा,शीतल अरोडा,रिधि अरोडा मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button