FeaturedUttarakhand News

पांच शराब माफियाओं को 2 कार 13 पेटी शराब की पुलिस ने किया गिरफ्तार बड़ी कामयाबी पुलिस की

थाना सहसपुर*

*05 शराब माफिया दो कार एवम 13 पेटी अवैध शराब सहित गिरफ्तार।*
————————————–

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदया को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि हरियाणा की शराब देहरादून के पछवादून में भारी मात्रा में सप्लाई होने वाली है। इस सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक देहात महोदय एवम छेत्रधिकारी विकासनगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सहसपुर के नेतृत्व में नारकोटिक सेल के साथ संयुक्त टीम का गठन कर उक्त को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिनके अनुपालन में उक्त टीम द्वारा अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर और जानकारियां एकत्रित कर दिनाँक 28 मार्च 18 को सहसपुर में चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके फलस्वरूप 02 कारो में 05 अभियुक्तों को अवैध शराब सहित अन्तर्गत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
अभियुक्तों द्वारा गहन पूछताछ पर बताया कि ये लोग संयुक्त रूप से हरियाणा/चंडीगढ़/हिमांचल प्रदेश आदि से सस्ती शराब को उत्तराखंड के देहरादुन एवम अन्य पहाड़ी छेत्र में मोटे दाम पर सप्लाई करते है। उक्त बरामद शराब को पछवादून में सप्लाई करने की बात स्वीकार की गई है। दोनों कारो को अवैध परिवहन किये जाने एवम कोई कागजात प्रस्तुत न करने के कारण सीज किया गया।

*नाम पता अभियुक्तगण….*
——————————
1. राजेश कुमार पुत्र दज्जाराम निवासी हरि सिंह कॉलोनी थाना सिटी किला पानीपत हरियाणा उम्र 35 वर्ष

2. प्रदीप कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी हरेंद्र नगर बुढ़ाना रोड शामली उत्तर प्रदेश उम्र 32 वर्ष।

3. बबलू पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम पहासू थाना रामपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष ।

4. रविन्द्र पुत्र मांगेराम निवासी हरि सिंह कॉलोनी नूरवाला थाना किला पानीपत उम्र 26 वर्ष ।

5. गौरव पुत्र तेजवीर निवासी जावा कॉलोनी नूरवाला थाना किला पानीपत उम्र 22 वर्ष।

*बरामदगी* ….
—————
1. तेरह (13) पेटी शराब रॉक स्टार डीलक्स व्हिस्की।
2. कार वेगन आर नंबर DL3CAD 2088
3. कार इंडिगो नंबर CH03L 3977

*अपराध का तरीका…..*
————————- अभियुक्तों द्वारा उत्तराखंड से बाहर की सस्ती शराब उत्तराखंड में अवैध रुप से लाकर मोटे दाम पर सप्लाई करना।

*आपराधिक इतिहास….*
————————– अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

…अभियुक्तों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस के द्वारा हिंदी मैग्जीन के मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार राठौर उत्तराखण्ड देहरादून।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button