FeaturedUttarakhand News

रोड किनारे अवैध रूप से वाहन पार्क किए जाना जाम का प्रमुख कारण।

रोड किनारे अवैध रूप से वाहन पार्क किए जाना जाम का प्रमुख कारण।

मसूरी। पर्यटन नगरी में वैसे तो भीड़ बढ़ने पर जाम लगता है लेकिन कुछ स्थानों पर जाम वाहनों के रोड के किनारे अवैध तरीके से खड़े होने पर लगता है लेकिन पुलिस व प्रशासन के इस ओर ध्यान नहीं देेने के कारण पर्यटकों सहित स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।


पर्यटन नगरी में सीजन के दौरान जाम लगना बड़ी बात नहीं है लेकिन अधिकतर जाम वाहनों के रोड के किनारे खड़े कर दिए जाने से लगता है। लाइब्रेरी क्षेत्र में मोती लाल नेहरू मार्ग पर टैक्सियों के रोड किनारे खड़े होने से हर समय जाम लगता है क्यो कि रोड के किनारे नालियों की जाली न होने से टैक्सी वाले रोड के किनारे वाहन खडे कर देते हैं जिस कारण मार्ग संकरा हो जाता है व जाम लग जाता है यहीं हाल मैसानिक लॉज बस स्टैण्ड क्षेत्र का है बस स्टैण्ड का चौड़ी करण किया गया ताकि बोटल नेक खुल जाये लेकिन पूरे बस स्टैण्ड पर टैक्सियों के खडे होने से चौडीकरण का लाभ नहीं मिल पा रहा है बल्कि पहले से भी अधिक बोटलनेक हो गया है। इसके अलावा टैक्सियां बस स्टैण्ड से मसूरी पिक्चर पैलेस की ओर व बस स्टैण्ड से मसूरी गर्ल्स बैड तक रोड के किनारे टैक्सियां लगी होने से जाम लग जाता है वहीं पिक्चर पैलेस पर भी शाम के समय कई टैक्सियां सवारियों को ले जाने के लिए खड़ी हो जाती है, वहीं टैक्सी स्कूटियों के भी खड़े होने से जाम लग जाता है इस ओर प्रशासन व पुलिस को ध्यान देना चाहिए व ऐसे वाहनों का चालान किया जाना चाहिए ताकि जाम न लगे व लोगों को जाम के कारण परेशान न होना पड़े। यहीं हाल लंढौर बाजार का है जहां एक ओर दुकाने है व दूसरी ओर वाहन व बाइके स्कूटियां खड़ी रहती है जिस कारण यहां भी हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है जबकि लंढौर पार्क में पालिका ने स्थानीय लोगों के लिए पार्किग का निर्माण किया है लेकिन उसके बावजूद लोग अपने वाहन, स्कूटी व बाइके रोड किनारे ही खड़ा करते हैं जिस कारण जाम लगने से लोगों को परेशान होना पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button