FeaturedUttarakhand News
बिना मास्क घूम रहे पर्यटक मसूरी में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा।


इस दिशा में सख्ती की जानी चाहिए। मालरोड पर टहलते पर्यटकों में बमुश्किल दस प्रतिशत पर्यटक ही मास्क लगाये दिखते हैं बाकी सभी बिना मास्क के घूमते नजर आ जायेगे। जबकि पुलिस, प्रशासन व नगर पालिका अपने वाहनों से लगातार इस बात का प्रचार करती रहती है कि मास्क लगाये, सामाजिक दूरी बनाये रखे, बार बार हाथ धोते रहे आदि लेकिन पर्यटकों को ध्यान इस ओर नहीं जाता व वह बिना मास्क लगाये खुले आम घूमते नजर आ जायेगे। बीच बीच में कभी कभार पुलिस चालान की प्रक्रिया करती है लेकिन लगातार नहीं करने से लोग बेपरवाह हो जाते हैं जिसका खामियाजा मसूरी की जनता को भुगतना पड़ेगा। स्थानी निवासी मोहन सिंह का कहना है कि पुलिस व प्रशासन को इस ओर सख्ती करनी चाहिए। क्यों कि देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ रहा है जिसको देखते हुए प्रशासन व पुलिस को बिना मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना संक्रमण के बढने के बाद भले ही पर्यटन प्रभावित हुआ है लेकिन जो पर्यटक आ रहे है उनमें कुछ समझदार है जो मास्क लगाये रहते हैं लेकिन अधिकतर पर्यटक बिना मास्क के घूमते नजर आ जायेगे। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना गाइड लाइन का पालन स्थानीय लोग भी नहीं कर रहे जबकि गत वर्ष कोरोना में मसूरी के कई लोगों ने अपनी जानें गंवाई हैं। वहीं दुकानदार भी न मास्क लगा रहे और न ही दास्ताने पहन रहे हैं। जिससे कारोना संक्रमण फैलने का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आने वाले दिनों में चुनाव होना है जिसमें भी प्रत्याशी बैठकें करेंगे ऐसे में गाइड लाइन का पालन न करने से भी कोरोना बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। इस संबंध में एसडीएम नरेश दुर्गापाल का कहना है कि प्रशासन लगातार कोरोना संक्रमण गाइड लाइन का पालन करने का प्रचार प्रसार कर रहा है व पुलिस चालान की कार्रवाई कर रही है।