FeaturedUttarakhand News

मकान का पुश्ता ढहने से 4 लोगों की मौत पूरी ख़बर पढ़ें पुलिस रेस्क्यू टीम द्वारा बचाया गया

पुलिस के द्वारा हिंदी मैग्जीन के रिपोट्र अजय दत्ता देहरादून उत्तराखंड।

– थाना बसंत विहार

आज दिनांक 11/07/18 को समय प्रातः 05:30 बजे थाना बसंत विहार को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि शास्त्री नगर खाला क्षेत्र में एक मकान का पुश्ता ढहने से उसमें कुछ लोग दब गए हैं। उक्त सूचना पर थाना बसंत विहार से पुलिस बल मय आपदा उपकरणों के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। पुलिस रेस्क्यू टीम द्वारा आपदा उपकरणों की सहायता से मौके से मलबे को हटाकर उसमें दबे 06 लोगों को निकालकर थाने के सरकारी वाहन से तत्काल उपचार हेतु दून अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 04 लोगों को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया, शेष दो घायलों का वर्तमान में दून अस्पताल में उपचार चल रहा है।

नाम पता मृतक :-

1- संतोष साहनी पुत्र रामचंद्र साहनी निवासी शास्त्रीनगर खाला, वसंत विहार देहरादून, उम्र 35 वर्ष।
2- सुलेखा देवी पत्नी संतोष साहनी निवासी उपरोक्त, उम्र 30 वर्ष
3- धीरज कुमार पुत्र संतोष साहनी निवासी उपरोक्त, उम्र 5 वर्ष।
4- नीरज कुमार पुत्र संतोष साहनी निवासी उपरोक्त, उम्र 3 वर्ष। सभी मूल निवासी – तारसराय गुड़िया जिला दरभंगा, बिहार।

नाम पता घायल व्यक्ति –

1- प्रमोद साहनी पुत्र सखीलाल साहनी, उम्र 35 वर्ष।
2- जगदीश साहनी, उम्र 70 वर्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button