FeaturedNational NewsUttarakhand News

विकासनगर यमुनोत्री मार्ग पर जूडडो के पास क्रेन दुर्घटना ग्रस्त, दो लोगों की मौत एक घायल

पुलिस के द्वारा हिंदी मैगजीन संवादाता इलम सिंह चौहान

*विकासनगर यमुनोत्री मार्ग पर जुडडो के पास क्रेन दुर्घटना ग्रस्त दो लोगों की मौत एक घायल*

विकास नगर। रविवार को विकासनगर यमुनोत्री मार्ग पर जुडड़ों के पास लगभग 1:30 बजे एक बोलेरो वाहन लोड करके ला रही एक क्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।उक्त क्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर थानाध्यक्ष कालसी गिरीश ने कि मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तो यमुनोत्री मार्ग पर जुडडो से करीब आधा किलोमीटर आगे एक क्रेनUK07 B2- 4862 दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में यमुना नदी के तट पर पड़ी हुई मिली ।जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त क्रेन टिहरी जिले के नैनबाग से एक बोलेरो वाहन को लोड करके ला रही थी जिसमें 3 व्यक्ति सवार थे दुर्घटना स्थल पर एक व्यक्ति वाहन से छिटक कर मुख्य सड़क से करीब 50 मीटर नीचे पड़ा था। क्रेन अशोक क्रेन सर्विस ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून की थी ट्रेन संचालक व मृतकों के परिजनों को पुलिस द्वारा सूचना दी गई और उनके पहुंचने पर पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी ।मृतकों में रणजीत सिंह पुत्र प्रताप सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी घाघरा थाना कैंट देहरादून व चैन सिंह पुत्र भजन सिंह उम्र 62 वर्ष निवासी पलेटा पोस्ट ऑफिस वकासु जनपद उत्तरकाशी के रूप में पहचान की गई और घायल व्यक्ति का नाम वीर सिंह पुत्र राम सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी सहस्त्रधारा थाना राजपुर देहरादून का रहने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button