मध्य रात्रि तेज बारिश से एनएच 707ए केंपटी से आगे छह घंटे बंद रहा, जिसे जेसीबी से खुलवाया गया।
Police Online NewsJuly 22, 2023
0 27 1 minute read
मध्य रात्रि तेज बारिश से एनएच 707ए केंपटी से आगे छह घंटे बंद रहा, जिसे जेसीबी से खुलवाया गया।
मसूरी। गतरात्रि से हो रही बारिश के कारण जहा जन जीवन प्रभावित रहा वहीं चकराता मसूरी मलेथा हाईवे 707ए रात को कैंपटी के समीप दरक गया जिस कारण हाईवे करीब छह घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। सूचना मिलने पर एनएच के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर रोड को खोलने के लिए जेसीबी से पहाड़ को काटा तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। लेकिन लंबे समय तक रोड बंद होने के कारण लोगों को मसूरी या देहरादून जाने के लिए यमुना पुल से विकास नगर होकर जाना पड़ा। मसूरी यमुना नैनबाग मार्ग पर एनएच 707ए रात को हुई तेज बारिश में ओशो आश्रम के पास भूस्खन होने से बंद हो गया व रोड का एक हिस्सा ढह गया। जिस कारण यातायात पूरी तरह बंद हो गया। व दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। रोड बंद होने की सूचना पहुचने पर एनएच के अधिकारियों ने मौके पर जाकर जेसीबी के माध्यम से पहाड़ को काट कर रोड बनाई व यातायात सुचारू किया। इससे पहले रोड करीब छह घंटे से अधिक समय तक बंद रहा जिस कारण जिन लोगों को मसूरी या देहरादून जाना था उन्हें यमुना पुल से होकर विकास नगर के रास्ते जाना पड़ा। वहीं मसूरी आने वाले दुग्ध वाहनों व सब्जी के वाहनों को बैरंग लौटना पड़ा जिस कारण मसूरी की दूध व सब्जी की सप्लाई प्रभावित हो गई व दूध सब्जी मसूरी नहीं पहुचा पाया। वहीं बारिश से मसरी के आसपास के क्षेत्रों में भी कई जगह मलवा आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पडा। लेकिन रोड बंद नही हुई।