FeaturedUttarakhand News

एमएसए राज्य स्थापना क्रासकंट्री दौड़ में सनातन का दबदबा रहा।

एमएसए राज्य स्थापना क्रासकंट्री दौड़ में सनातन का दबदबा रहा।

मसूरी। मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन ने नगर पालिका परिषद के सहयोग से कैमल्स बैक रोड बहुगुणा पार्क पर राज्य स्थापना की 22वीं वर्ष गांठ की पूर्व बेला पर क्रास कंट्री दौड का आयोजन किया व युवा पीढ़ी को राज्य बनाये जाने के बारे में बताया। इस मौके पर छह वर्गों में दौड का अयोजन किया गया जिसमें सब जूनियर बालक बालिका, जूनियर बालक बालिका व सीनियर बालक बालिका थे।


नगर पालिका परिषद के सहयोग से मसूरी स्पोर्टस एसोसिएशन ने कैमल्स बैक रोड बहुगुणा पार्क पर क्रास कंट्री दौड का आयोजन किया जिसमें मसूरी के विभिन्न विद्यालयों के डेढ सौ से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों की दौड में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पालिका सभाषद दर्शन सिंह रावत, कुलदीप रौंछेला ने झण्डी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सबजूनियर बालक वर्ग में सेंट क्लेयर्स कान्वेंट स्कूल के आयुष पंवार ने प्रथम, सागर प्रसाद ने दूसरा, अंकित ने तीसरा, अरमान सिंह ने चौथा तथा निर्मला इंटर कॉलेज के सौरव राणा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। सबजूनियर बालिका वर्ग में निर्मला इंटर कॉलेज की कु0 अनीषा राणा ने प्रथम, प्रांचल ने दूसरा, सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज की अंजलि ने तीसरा, आंचल ने चौथा व प्रांचल ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में निर्मला इंटर कॉलेज के अनुज राणा ने प्रथम, आरएनबी इंटर कॉलेज के संजीव कुमार ने दूसरा, राज सिंह ने तीसरा, सीएसटी के युग मल्ल ने चौथा व संस्कृत महाविद्यालय के प्रियांशु जुगरान ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में सनातन की प्रियंका रमोला ने प्रथम, निर्मला की ज्योति रमोला ने दूसरा, आंचल राणा ने तीसरा, सनातन की मोनिका रमोला ने चौथा व राजश्वरी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में रजित चौहान ने प्रथम, रोहित सिंह बिष्ट ने दूसरा, सचिन मेलवान ने तीसरा, अंशुल गुनसोला ने चौथा व आरएनबी इंटर कॉलेज के गौरव कुमार ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की खुशी ने प्रथम, सनातन की रवीना ने दूसरा, मसूरी गर्ल्स की प्रिया नेगी ने तीसरा व सनातन की किरन रौँछेला ने चौथा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पालिका सभासाद दर्शन सिंह रावत, कुलदीप रौंछेला, मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अनुज तायल, बिजेंद्र पुण्डीर, सुरेश गोयल, रफीक अहमद, बीएस नेगी, कविता नेगी, अतर्राष्ट्रीय धावक राजकुमार आदि ने पुरस्कार प्रदान किये। इस मौके पर मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह खरकाई, महासचिव सौरभ सोनकर, यश जैन, साहिल सोनकर, डा0 नीरज सिंघल, तेनजिन शिरिंग आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button