FeaturedUttarakhand News

कृष्ण जन्माष्ठमी का पर्व धूमधाम से मनाया।

कृष्ण जन्माष्ठमी का पर्व धूमधाम से मनाया।

मसूरी। भगवान कृष्ण जन्माष्ठमी का पर्व पर्यटन नगरी में धूम धाम से मनाया गया इस मौके पर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर भगवान कृष्ण की पूजा की व प्रसाद चढा कर परिवार की खुशहाली की कामना की।


भगवान कृष्ण की जन्माष्ठमी का पर्व मसूरी में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने व्रत रखे व घरों में साफ सफाई कर पूजा अर्चना की। वहीं मंदिरों को जन्माष्ठमी के मौके पर विशेष रूप से सजाया गया व भगवान कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाया गया। जन्माष्ठमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर भगवान कृष्ण के दर्शन किए, पूजा अर्चना कर प्रसाद चढाया व झूलेलाल को झूला खिलवाया। वहीं परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं देर रात्रि तक मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया व मध्य रात्रि को भगवान कृष्ण के जन्म होने पर खुशिया मनाई गयी व उसके बाद लोगों ने उपवास तोड़ा। जन्माष्ठमी के मौके पर श्री सनातन धर्म मंदिर, श्री राधाकृष्ण मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था व प्रकाश किया गया। इस मौके पर राधाकृष्ण मंदिर के मुख्य पुजारी परशुराम भटट ने कहा कि मसूरी सहित पूरे भारत में कृष्ण जन्माष्ठमी का पर्व पूरे उत्साह से मनाया जा रहा है। यह ंिहदुंओं का प्रमुख पर्व है यह पर्व कृष्ण पक्ष की अष्ठमी को मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों में ंबड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं व भगवान कृष्ण की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिर मंे मध्यरात्रि तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं व भजन कीर्तन का आनंद लेते हैं। सनातन धर्म मंदिर सभा के सचिव नीरज अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के दो साल के बाद कृष्ण जन्माष्ठमी धूमधाम से मनायी जा रही है व श्रद्धालुओं में बड़ा उत्साह है। मध्य रात्रि तक मंदिर में भजन कीर्तन किए गये व कृष्ण जन्म के बाद प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के पुजारी सुनील ने कहा कि कोरोना के बाद पहली बार कृष्ण जन्माष्ठमी का पर्व मनाया जा रहा है। जिससे श्रद्धालुओं में बड़ा उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने भगवान कृष्ण से कामना की कि ऐसी महामारी परे विश्व में दुबारा न आये। इस मौके पर श्रद्धालु लक्ष्मी उनियाल ने कहा कि कोरोना के बाद पहली बार जन्माष्ठमी से मंदिरों में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है मंदिरों को बहुत सुंदर ढंग से सजाया गया है व लोग भगवान कृष्ण के दर्शन करने आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button